spot_img

Bihar News।Motihari News।सद्धभावना एक्सप्रेस पर पथराव

spot_img
- Advertisement -

Bihar News।Motihari News।सद्धभावना एक्सप्रेस पर पथराव। जहां, मोतिहारी बापूधाम रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर सिंघिया समपार फाटक के पास मंगलवार देर शाम कुछ असामाजिक (Stone pelting on Sadhbhavana Express in Motihari) तत्वों ने आनंद बिहार से रक्सौल जा रही सद्धभावना एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। इससे स्लीपर बोगी में सफर कर रहे कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Bihar News।Motihari News। बापूधाम मोतिहारी व सेमरा स्टेशन के बीच

जानकारी के अनुसार, बापूधाम मोतिहारी व सेमरा स्टेशन के बीच चैलाहा हॉल्ट के समीप मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने गाड़ी संख्या 14016 सद्भावना एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। ट्रेन पर हुए पथराव में कई यात्री चोटिल हो गए। बताया जाता है कि घटना में यात्री सुगौली नगर पंचायत वार्ड संख्या 8 के निवासी मनोज सोनी का सिर फट गया। उन्हें इलाज के लिए शहर के बरियारपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Bihar News।Motihari News। आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस रात 08:02 बजे मोतिहारी स्टेशन से रक्सौल के लिए जैसे ही रवाना हुई कि करीब 08:05 बजे सिंघिया गुमगुटी के समीप असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। ट्रेन की कई खिड़कियों के शीशे टूट गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Lalu Prasad Yadav News: सिंगापुर से लौटे लालू, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी की भावुक विदाई; आंखें नम कर देने वाला संदेश!

Bihar News।Motihari News। मनोज सोनी मोतिहारी से सुगौली जाने के लिए स्लीपर बोगी में बैठे थे

वहीं, मनोज सोनी मोतिहारी से सुगौली जाने के लिए स्लीपर बोगी में बैठे थे। मनोज के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी जानकारी लेने तक अस्पताल नहीं पहुंची। मगर, बापूधाम मोतिहारी रेल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जख्मी रेल यात्री का बयान दर्ज कर आरपीएफ थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Bihar News।Motihari News। पहचान व गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ, जीआरपी की संयुक्त छापेमारी

पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ व जीआरपी संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है। वैसे, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मोतिहारी से सुगौली के बीच कई बार विभिन्न ट्रेनों पर पथराव हो चुका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews

Patna Flight News: पटना फ्लाइट लेट: 7 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, यात्रियों का फूटा गुस्सा

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई-पटना फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्रियों का सब्र टूटा। सुविधाओं की कमी और हंगामे के बाद CISF ने मोर्चा संभाला। एयर#PatnaFlight,#SpiceJetDelay,#AirportProtest

Bihar BJP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं… जो मनोनयन से चूक गए… आ गई बड़ी खुशखबरी… रहिए जिम्मेदारी लेने को तैयार, जानिए – किन्हें...

Bihar BJP News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो हाल ही में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर मनोनयन से#BiharBJP,#BiharPolitics,#MLCAppointments