spot_img

Bihar News| katihar News| सिलीगुड़ी से कटिहार आ रही मालगाड़ी के पांच तेल टैंकर डिरेल, रूट की ट्रेनें प्रभावित

spot_img
- Advertisement -

संतोष पांडेय। Bihar News| katihar News| सिलीगुड़ी से कटिहार आ रही मालगाड़ी के पांच तेल टैंकर डिरेल, रूट की ट्रेनें प्रभावित। जहां, कटिहार रेलमंडल क्षेत्र के कुमेदपुर जंक्शन के समीप सिलीगुड़ी से कटिहार की ओर आ रही मालगाड़ी के पांच तेल टैंकर डिरेल हो गए। हादसा, शुक्रवार सुबह 10:45 बजे हुआ है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar News| katihar News| आजमनगर-कुमेदपुर रेलखंड पर तेल से लदी मालगाड़ी का टैंकर

जहां, आजमनगर-कुमेदपुर रेलखंड पर तेल से लदी मालगाड़ी का टैंकर पटरी से बेपटरी हो गया। मालगाड़ी सिलीगुड़ी से कटिहार की तरफ जा रही थी। इसी बीच रेलवे के गेट नंबर NC 82 के नजदीक पहुंचते ही बीच के पांच टैंकर पटरी से उतर गए।

- Advertisement -

इन टैंकरों में तेल लबालब भरा हुआ था। वहीं, ,हादसे के बाद कटिहार-आजमनगर रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। राहत की खबर यह है कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई और जानमाल की कोई हानि नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar News| katihar News| कटिहार बारसोई, मालदा और न्यू जलपाईगुड़ी ट्रैक पर रेल परिचालन प्रभावित

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान माल का नुकसान तो नहीं लेकिन, कटिहार बारसोई, मालदा और न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे ट्रैक पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही कटिहार रेलमंडल के तकनीकी विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रेक को क्लियर करने में जुट गए हैं।

Bihar News| katihar News| मालगाड़ी के टैंकरों के पटरी से बेपटरी होने के बाद

मालगाड़ी के टैंकरों के पटरी से बेपटरी होने के बाद इस रूट से परिचालन होने वाली ट्रेनों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, गाड़ियों को दूसरे जंक्शन पर रोक कर रखा गया है। इससे ट्रेन से सफर करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी टैंकर को पुनः पटरी पर लाने में कई घंटे का समय लग सकता है।

Bihar News| katihar News| हादसे के बाद सभी ट्रेन भय मुकुरिया होकर चलाई जा रही

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है। कटिहार रेलमंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज चंद कलिता ने बताया कि पेट्रोलियम से भरी मालगाड़ी ट्रेन आजमनगर और कुमेदपुर के बीच बेपटरी होने से इस रेल रूट की अप और डाउन रूट की सभी गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद सभी ट्रेन भय मुकुरिया होकर चलाई जा रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार ने रचा इतिहास! मढ़ौरा प्लांट से 51वां लोकोमोटिव अफ्रीकी देश गिनी रवाना, ₹3000 करोड़ का मेगा डील | सम्राट -अश्विनी वैष्णव की हरी...

Bihar Locomotive Export: 51वां लोकोमोटिव बिहार के मढ़ौरा प्लांट से गिनी रवाना हुआ। यह 3000 करोड़ रुपये के निर्यात समझौते का हिस्सा है, जो बिहार की बढ़ती औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है।#BiharLocomotive,#MarhauraPlant,#GuineaExport

राजगीर में दो युवकों की मॉब लिंचिंग: मंत्री लखेन्द्र पासवान का सनसनीखेज दावा, पुलिस ने ही साधुओं को सौंपे थे युवक, फिर हुई दोनों...

Rajgir Mob Lynching: राजगीर में हुई मॉब लिंचिंग पर बिहार सरकार के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष ने ही युवकों को साधु के हवाले किया था।#RajgirMobLynching,#BiharPolice,#MinisterLakhendraPaswan

पटना के कोचिंग सेंटरों पर CM का बड़ा एक्शन: अब शहर से बाहर बनेगा नया अत्याधुनिक ‘कोचिंग हब’!

Patna Coaching Hub: पटना में खान सर और रौशन आनंद के बीच बढ़ते विवाद और शहर की चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी कोचिंग से#PatnaCoachingHub,#SamratChoudhary,#BiharEducation

दारोगा भर्ती: बिहार SI मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आउट, 10,759 का सपना PET से एक कदम दूर!

Bihar Police SI Result: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 10,759 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) क#BiharPoliceSIResult,#DarogaRecruitment,#BiharNews