back to top
22 जून, 2024
spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| देखें VIDEO | प्रमुख के खिलाफ बिगुल, पंस की बैठक से 9 सदस्यों का सामूहिक बहिष्कार,प्रमुख अंजनी भारती ने बताया…स्वार्थी, देखें VIDEO |

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| देखें VIDEO | प्रमुख के खिलाफ बिगुल, पंस की बैठक से 9 सदस्यों का सामूहिक बहिष्कार, प्रमुख अंजनी भारती ने बताया…स्वार्थी, देखें VIDEO |

कुशेश्वरस्थान पूर्वी की प्रमुख अंजनी भारती के खिलाफ बगावत की शुरूआत हो गई। जहां पंचायत समिति की बुलाई गई बैठक में विरोध का स्वर मुखर हो गया। पंचायत  (Boycott of Panchayat Samiti meeting in Kusheshwarsthan, Darbhanga) समिति की बैठक का बहिष्कार करते ग्यारह में से नौ समिति सदस्यों ने सामूहिक बहिष्कार कर प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वहीं, प्रमुख अंजनी भारती ने कहा, इन्हें हमारे साथ विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए था। स्वार्थ में यह सब नहीं आए। देखें VIDEO |

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News|अधिकारी पहुंचे, प्रमुख पहुंचीं और एक सदस्य पुरुषोत्तम ठाकुर पहुंचे

जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में प्रमुख अंजनी भारती ने आज बैठक बुलाई थी। इसकी पूरी तैयारी थी। प्रखंड प्रशासन तैयार था। प्रखंड मुख्यालय धबोलिया के सभागार में लगभग सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| एक बजे तक सभी पंचायत समिति सदस्यों का होता रहा इंतजार

समय पर पहुंचे सभी अधिकारी व स्वंय प्रमुख अंजनी भारती एक बजे तक सभी पंचायत समिति सदस्यों का इंतजार करते रहे। मगर, प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती और केवटगामा के समिति पुरुषोत्तम ठाकुर के अलावे एक भी समिति सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। कुर्सिंयां खाली पड़ी रह गईं।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| यह नाराजगी आज की नहीं है। अंजनी भारती जब प्रखंड प्रमुख बनी

जानकारी के अनुसार, प्रमुख से सभी समिति सदस्य नाराज हैं। यह नाराजगी आज की नहीं है। अंजनी भारती जब प्रखंड प्रमुख बनी, तब से ही सिलसिला जारी है। जहां, प्रमुख की मनमानी खुद से सारे फैसले लेने का विरोध दिखता रहा।

समिति सदस्य इस बात से भी नाराज हैं कि प्रमुख को पूर्व में दिए आवेदन पर आज तक विचार नहीं किया गया। कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रमुख से पूर्व में भी सिर्फ दो ही पंचायत में लगभग 48 लाख की योजना से काम का भी विरोध सदस्य कर रहे हैं।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News|समिति सदस्यों का कहना है, जब तक हमारी बातें नहीं सुनीं जाएंगीं

एक पंचायत कुशेश्वरस्थान दक्षिणी प्रमुख का खुद का है। दूसरा, केवटगामा पंचायत में चलाया गया। समिति सदस्यों का कहना है कि जब तक हमारी बातें नहीं सुनीं जाएंगीं। मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। हमलोग पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार करते रहेंगे।

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती ने बताया…स्वार्थी

वहीं, प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती ने बताया कि जो भी सदस्य आज बैठक में नही हैं वो अपने स्वार्थ के चलते बैठक में नही आए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है। वहीं, बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने बताया कि कोरम पूरा नही होने के कारण पंचायत समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। अगले बैठक सोलह अगस्त को रखा गया है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें