spot_img

Brazil Plane Crashes| 62 यात्रियों की मौत, आवासीय क्षेत्र में गिरा विमान, कई घर ध्वस्त

spot_img
- Advertisement -

Brazil Plane Crashes| 62 यात्रियों की मौत, आवासीय क्षेत्र में गिरा विमान। जहां, ब्राजील के साओ पाओलो में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  हादसे में 62 लोगों की मौत हो गई। एयरलाइन वोपास (62 passengers died in Brazil plane crash) लिन्हास का विमान पराना राज्य के कास्केवेल से साओ पाउलो के ग्वारूलहोस जा रहा था। इसमें 58 यात्री और 4 क्रू के सदस्य थे। इन सभी की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। विमान का मलबा गिरने से एक घर को भी नुकसान पहुंचा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Stone Mining: 30 नए ब्लॉकों से बदलेगी बिहार की तकदीर, राज्य में जल्द शुरू होगा खनन कार्य, बंपर राजस्व और रोजगार के द्वार खुले

- Advertisement -

Brazil Plane Crashes| विमान चौदह साल पुराना था

इस विमान में 62 लोग सवार थे। यह विमान चौदह साल पुराना था। यह विमान एक आवासीय इलाके में क्रैश हुआ है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एयरलाइन वोएपास ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। विमान में 58 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। यह विमान साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहा था।

- Advertisement -

Brazil Plane Crashes| दुर्घटना के कारण अभी अस्पष्ट

एयरलाइन ने एक बयान में पुष्टि की कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारुलहोस के लिए जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना किस कारण से हुई।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo: बिहार के संजय गांधी जैविक उद्यान में अब हाईटेक सफारी, जानें नई सुविधाएं

Brazil Plane Crashes| कई घरों को भी नुकसान

विमान साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो में दुर्घटनाग्रस्त होकर एक आवासीय क्षेत्र में गिरा। इसके कारण कई घरों को भी नुकसान हुआ है। तमाम घर इस हादसे में क्षतिग्रस्‍त हो गए। हालांकि इसके चलते किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...