spot_img

Bihar News| Jehanabad News| बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, 30 की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Bihar News| Jehanabad News| बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, 30 की हालत गंभीर| जहां, जहानाबाद जिले के वाणावर पहाड़ी पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में लगभग मध्य रात्रि को मची भगदड़ में आठ लोगों की (Stampede in Baba Siddhanath temple of Jehanabad, eight killed) मौत हो गई।

- Advertisement -

Bihar News| Jehanabad News| दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीस की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में पांच महिला और तीन पुरुष हैं। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीस की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह मंदिर मखदुमपुर प्रखंड में स्थित है।

- Advertisement -

Bihar News| Jehanabad News| दो लोगों की अभी पहचान नहीं

जानकारी के अनुसार, भगदड़ में सुशीला देवी, पूनम देवी, निशा कुमारी, निशा देवी, राजू कुमार और प्यारे पासवान की मौत हो गई। पूनम गया जिले के मोर टेकरी, निशा कुमारी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव, सुशीला जल बीघा नाडोल, निशा देवी नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव और प्यारे पासवान स्थानीय निवासी है। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar News| Jehanabad News| अफरातफरी मची और लोग इधर-उधर भागने लगे

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सावन का सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी। श्रद्धालु संकरे गंगा एवं गऊघाट मार्ग से बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करने के लिए पहाड़ पर पहुंचे। अचानक मंदिर के पास अफरातफरी मची और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई महिलाएं और पुरुष गिर गए। जिन लोगों को गंभीर चोट आई है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Bihar News| Jehanabad News| हो रही जांच

लोगों का आरोप है कि लाठीचार्ज की वजह से भगदड़ मची। नगर थाना प्रभारी दिवाकर विश्वकर्मा का कहना है कि कई स्रोत से जानकारी प्राप्त हुई है कि भीड़ नियंत्रण में कई तरह की खामी रही। वरीय अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। घटना दुखद है। जांच में दोषी पाए गए लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Bihar News| Jehanabad News| सीएम नीतीश ने कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मखदुमपुर के वाणावार स्थित सिद्धश्वर मंदिर में हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संत्पत परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थ ना की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगाों के समुचित इलाज कराने का निर्दश दिया है।

Bihar News| Jehanabad News| तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने

श्रद्धालुओं की मौत पर राजद नेता तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है। नेताओं का कहना है कि स्थानीय प्रशासन सजग रहती तो ऐसी घटना से बचा जा सकता था।

यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

नेताओं ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग भी की है। साथ ही ऐसे दुख की घड़ी में राष्ट्रीय जनता दल मृतकों के परिवार के साथ अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice