back to top
1 सितम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga News| Benipur News| चुनचुन ने चुन-चुनकर छात्र, शिक्षक,शिक्षिका, हेडमास्टर, बीईओ से किया दुर्व्यवहार, दस्तावेज फाड़े, अब‌?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

सतीश चंद्र झा। Darbhanga News| Benipur News| चुनचुन ने चुन-चुनकर छात्र, शिक्षक,(arrested| DeshajTimes.Com) शिक्षिका, हेडमास्टर, बीईओ से किया दुर्व्यवहार, दस्तावेज फाड़े, अब‌?।

जहां, बेनीपुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहद्दी में छात्र, शिक्षक, शिक्षिका, प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने एवं विद्यालय के अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पोहद्दी गांव के ही रामाशीष झा के पुत्र चुनचुन झा  को बहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Darbhanga News| Benipur News| रौब जमाते हुए अनावश्यक बकवास करने लगा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को चुनचुन झा अन्य दिनों की भांति विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों पर रौब जमाते हुए अनावश्यक बकवास करने लगा और कार्यालय में रखे अभिलेख को यत्र तत्र फेंकते हुए नष्ट करने का प्रयास किया ।जिसे रोकने पर शिक्षक शिक्षिका के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बड़ी वारदात! 50 लाख के जेवर चोरी, ग्रामीणों में उबाल, कई थानों की पुलिस पहुंची - एक महीने में 1 करोड़ की चोरी!

Darbhanga News| Benipur News| प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदु सिन्हा विद्यालय पर पहुंची तो

इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदु सिन्हा विद्यालय पर पहुंची तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो गए। तत्काल विद्यालय के शिक्षकों द्वारा इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचकर उन्हें अपने कब्जे में लिया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पासवान के लिखित आवेदन एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अनुशंसा पर बहेड़ा थाना में प्राथमिकी  दर्ज की गई है।

Darbhanga News| Benipur News| थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया

इस संबंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने प्रधानाध्यापक का आवेदन प्रखंड  शिक्षा पदाधिकारी के अनुशंसा सहित प्राप्त हुआ है। जिस पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चुनचुन झा को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बड़ी वारदात! 50 लाख के जेवर चोरी, ग्रामीणों में उबाल, कई थानों की पुलिस पहुंची - एक महीने में 1 करोड़ की चोरी!

 

जरूर पढ़ें

दरभंगा में 27.97 लाख मतदाता सूची अपलोड –फर्जी नाम मतदाता सूची से हटेंगे!

दरभंगा में 27.97 लाख मतदाता सूची अपलोड – विशेष प्रेक्षक बोलीं: कोई नागरिक छूटना...

Darbhanga में बड़ी वारदात! 50 लाख के जेवर चोरी, ग्रामीणों में उबाल, कई थानों की पुलिस पहुंची – एक महीने में 1 करोड़ की...

दरभंगा में बड़ी वारदात! एक महीने में 1 करोड़ की सोना-चांदी चोरी, पुलिस पर...

महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के अधिकारों पर बेनीपुर में विधिक जागरूकता

बेनीपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर एवं...

Darbhanga Navodaya के छात्र जतिन की मां बोली-मेरे बेटे की हत्या हुई? जांच रिपोर्ट से ग्रामीण-परिजन असंतुष्ट-कहा-CBI जांच हो या जाएंगें HIGH COURT!

केवटी नवोदय विद्यालय छात्र 12 वर्षीय जतिन की संदिग्ध मौत का मामला! परिवार बोला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें