बिहार में बारिश का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कहीं भी एक समान बारिश नहीं हो रही। इसकी वजह चक्रवाती परिसंचरण को बताया जा रहा है जो बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है। इससे पूरे बिहार में उमस, गर्मी, बारिश, बादल और मेघगर्जन का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
फिलहाल, बिहार में आगामी 48 से 72 घंटों के दौरान कहीं कहीं भारी कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। यह चक्रवाती संरचरण ओडिशा, झारखंड से होते हुए बिहार पहुंचेगा। इससे कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, अधिकांश स्थानों में आकाश में बादल छाए रहेंगे। इससे कैमूर, रोहतास, गोपालगंज के अलावा पूर्वी व पश्चिमी चंपारण भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है।
साथ ही, हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
इसमें पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के साथ कई जिले शामिल हैं। वहीं, पटना और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ बादल छाये रह सकते हैं।
साथ ही, चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से ऊपर फैला हुआ है
बांग्लादेश और इसके आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से ऊपर फैला हुआ है। इसके धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। बिहार से मॉनसून ट्रफ के न गुजरने के बाद भी सामान्य से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। पूरे प्रदेश के आसपास सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से खासतौर पर बारिश के साथ साथ कई हिस्सों में उमस भी रहेगा।