spot_img

Nalanda News: छेड़खानी की FIR दर्ज कराना पड़ा महंगा, महिला की हत्या, पति?

spot_img
- Advertisement -

नालंदा के करायपरसुराय थाना इलाके के लोहड़ा पेट्रोल पंप के पास बीती रात छेड़खानी का केस उठाने का दबाव दे रहे अपराधियों ने आखिरकार दंपती पर हमला बोलते हुए महिला मखदुमपुर गांव निवासी शिव कुमार यादव की पत्नी बबीता कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, किसी तरह पति शिव ने भागकर अपनी जान बचाई।

- Advertisement -

मामला छेड़खानी के एक केस जुड़ा

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला छेड़खानी के एक केस जुड़ा हुआ है। बबीता देवी ने 2021 में गांव के साहुल कुमार समेत पांच लोगों पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। इस केस में आरोपित को कुछ दिन बाद ही सजा होनी थी। इससे पहले ही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हैं।

- Advertisement -

बबीता देवी का शव बेहद गंभीर हालत में पड़ा मिला

सूचना मिलते ही करायपरसुराय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा और अंचल निरीक्षक हिलसा भी शामिल थे, तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां घटनास्थल पर बबीता देवी का शव बेहद गंभीर हालत में पड़ा मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Commercial LPG Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ 220 रुपये महंगा, जानिए पटना में क्या हैं नए दाम

बाएं कनपट्टी पर और छाती पेट पर गहरे जख्म

पुलिस ने बताया कि मृतका के बाएं कनपट्टी पर और छाती पेट पर गहरे जख्म निशान थे जिससे प्रतित होता है कि महिला को गोली मारी गई है।।पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य संकलन करने में जुट गई है। मृतका के पति शिव कुमार यादव द्वारा दिए गए बयान के आधार पर करायपरसुराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अपनी Car Dashboard Lights को समझें: जानें हर संकेत का मतलब और रहें सुरक्षित

Car Dashboard Lights: क्या आप भी उन हजारों वाहन चालकों में से एक हैं...

सैमसंग विंडफ्री AC: बिना ब्लोअर की हवा से पाएं जबरदस्त ठंडक और करें बिजली बिल की बचत

WindFree AC: भारतीय घरों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही एयर कंडीशनर...

IPL 2026 में Rishabh Pant के साथ हुआ ‘धोखा’, फैंस हुए आगबबूला

Rishabh Pant Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच...