spot_img

Nepal Bus Accident: नेपाल में यात्रियों से भरी यूपी नंबर की बस नदी में गिरी, 14 की मौत, 16 नाजुक

spot_img
- Advertisement -

मध्य नेपाल में शुक्रवार को भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से चौदह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सोलह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा, तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुआ है।

- Advertisement -

- Advertisement -

शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हादसा

लगभग 10 से 11 शव बरामद किए गए हैं। हादसा आज शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। हादसा तब हुआ जब बस अन्वुखैरेनी के आइना पहरा से मर्सियांगडी नदी में गिर गई। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे के शिकार लोगों को नदी से निकालने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

चालीस यात्रियों को लेकर जा रही यूपी नंबर की भारतीय बस

जानकारी के अनुसार, चालीस यात्रियों को लेकर जा रही यूपी नंबर की भारतीय बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में बस अनियंत्रित होकर गिर गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police News: बड़ी खबर! बिहार पुलिस में लौट रहा जोनल सिस्टम, अपराधियों की अब खैर नहीं, कानून-व्यवस्था सुधरेगी!

वहीं,सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बचाव अभियान शुरू किया जा चुका है। जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि की, यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है।

 

यह भी पढ़ें:  BIG BREAKING: सुबह - सुबह परीक्षार्थियों का पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी बवाल, Rail IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल, स्टेशन पर की तोड़फोड़, पढ़िए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining