Prabhas Ranjan। Darbhanga News। Darbhanga News।देखें VIDEO | अमर पर गोली, दो पक्षों में तनाव, लंबी समय से फरार, दो अपराधी पिस्टल, मोबाइल के साथ गिरफ्तार। देखिए, क्या बता रहे City SP Shubham Arya। देखें VIDEO|
दरभंगा की लहेरियासराय थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक पिस्टल और मोबाइल बरामद किया गया है। क्या बता रहे City SP Shubham Arya। देखें VIDEO|
अमर सहनी की जान मारने की नीयत से गोली चलाई थी
एक महीना पूर्व 27 जुलाई 2024 को बाकरगंज अभंडा के रहने वाले हरीश सहनी के पुत्र अमर सहनी की जान मारने की नीयत से गोली चलाई थी। लेकिन अमर सहनी बाल-बाल बच गए थे। गोली फायरिंग को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। क्या बता रहे City SP Shubham Arya। देखें VIDEO|
आश्वासन के बाद माने थे गुस्साए लोग
मोहल्ले के लोग सड़क जाम कर सड़क पर बैठ गए थे। उन लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और जान माल की सुरक्षा महिला करने को लेकर सड़क को जाम कर दिया था। काफी समझाने बुझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी सहित सुरक्षा देने का आश्वासन देने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क से हटे थे।
सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया
सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद ही एक आरोपी मो. यूनुस को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं फरार चल रहे अभंडा बाकरगंज के रहने वाले मो. इस्लाम के पुत्र मो. अकबर एवं बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के रहने वाले केशव कुमार कश्यप को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि मो.अकबर पर लूट,आर्म्स एक्ट, गृहभेदन सहित 4 मामले लहेरियासराय थाना में दर्ज हैं। अन्य थानों में मो. अकबर के विरुद्ध दर्ज है या नहीं इसकी तहकीकात की जा रही है। अकबर दहशत फैलाने के लिए पिस्टल पास में लेकर घूमता था। कभी-कभी वह हवाई फायरिंग करता था। पिस्टल विदेशी की तरह निर्मित है।
केशव कुमार कश्यप की चल रही तहकीकात
वहीं केशव कुमार कश्यप के विरुद्ध किसी थाने में मामला दर्ज है या नहीं उसकी जांच की जा रही है। बता दें कि 27 जुलाई 2024 की देर रात अमर सहनी घर के सामने चापाकल पर हाथ पैर धो रहे थे। इस दौरान मो. अकबर बाइक से घर जा रहे थे। जहां, सड़क पर पानी गिरे होने के वजह बाइक के फिसल जाने के कारण वह गिर गए थे।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, दरोगा मनु राजवंशी समेत दरोगा दीपक कुमार थे प्रेस वार्ता में मौजूद
अमर ने उन्हें उठा दिया लेकिन अकबर की ओर से गाली गलौज दिए जाने को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। अकबर घर चले गए। कुछ लोगों के साथ आकर अमर के ऊपर गोली चला दी। इससे वह बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया था। प्रेस वार्ता के दौरान लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, दरोगा मनु राजवंशी सहित दरोगा दीपक कुमार उपस्थित थे।