spot_img

माधोपुर बस्तवाड़ा से निकली विकास की अलग ही राह

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। ग्राम सभा में गांव के विकास की रूपरेखा तैयार की गई। तय किया गया कि हर परिवार को प्राथमिकता के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इसके लिए विस्तृत खांका तैयार किया गया। इधर, ग्रामीण विकास विभाग पटना के निर्देश पर शुक्रवार को माधोपुर बस्तवाड़ा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें मनरेगा व दलित महादलित के लिए प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के चयन को लेकर ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण व अन्य पदाधिकारियों के बीच कई अहम फैसले लिए गए। मुखिया शबाना अमजद की अध्यक्षता व पंचायत सचिव निजामुद्दीन अंसारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य श्याम

- Advertisement -

माधोपुर बस्तवाड़ा से निकली विकास की अलग ही राह

- Advertisement -

कुमार यादव ने गरीब वंचित परिवारों को आवास व अन्य सरकारी लाभ देने का प्रस्ताव रखा। ग्रामीण आवास सहायक रविंद्र कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दलित व महादलित परिवारों को प्राथमिकता से देना है। वैसे वंचित परिवार वार्ड सभा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंचायत रोजगार सेवक चितरंजन चौधरी ने मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्डधारियों को रोजगार मुहैया कर गांव का विकास करने पर बल दिया। मौके पर उपमुखिया ओबैस अहमद, विधायक प्रतिनिधि कैसर खान, वार्ड सदस्य मिथिलेश दास, संतोष पंडित, मनोज पासवान, शबाना खातून, राम प्रसाद दास, नीलम देवी, जदयू पंचायती राज उपाध्यक्ष अमजद अब्बास ने विचार रखे। उधर, ग्रामीण स्वच्छता अभियान के तहत सभी वार्डों को खुले से शौच मुक्त रखने के लिए आमलोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में IPL का सपना होगा सच? जानें कैसे बदल जाएगा राज्य का क्रिकेट परिदृश्य! |किंग्स इलेवन पंजाब – राजस्थान रॉयल्स की चर्चा से...

Bihar IPL: बिहार में IPL मैचों की मेजबानी और राज्य की अपनी IPL फ्रेंचाइजी बनाने को लेकर बड़ी चर्चा हुई है। पूर्व IPL अधिकारी राजीव खन्ना और खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन न#BiharIPL,#BiharCricket,#RajgirStadium

TRE-4 शिक्षक भर्ती – Bihar Protest बिहार में छात्रों का बड़ा ऐलान! 18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन, मंत्री मिथिलेश तिवारी का इस्तीफा...

Bihar TRE-4 Protest: बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती में हो रही देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने 18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन का ऐलान किया है। उनकी प्रमुख मांगों में तत्काल विज्ञापन#BiharNews,#TRETre4Protest,#MithileshTiwari

खुशखबरी Bihar Traffic Challan! बिहार में आधे दाम पर निपटाएं अपने पुराने ट्रैफिक चालान, जानें कब और कैसे मिलेगा फायदा

Bihar Traffic Challan: बिहार के वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी है। 12 सितंबर 2026 को होने वाली नेशनल लोक अदालत में लंबित ट्रैफिक ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिल सकती है।#BiharTrafficChallan,#LokAdalat,#VehicleOwners

मधुबनी में नहीं गुल होगी बिजली! 10 MVA पावर ट्रांसफॉर्मर जल्द होगा चालू |Madhubani JSS और पंडौल JSS रूट से निर्बाध होगी आपूर्ति

Madhubani Electricity: मधुबनी में बढ़ते बिजली संकट को देखते हुए DM आनंद शर्मा ने कमान संभाली है। शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति मजबूत करने के लिए नए पावर सब-स्टेशन और 10 MVA ट्रांसफ#MadhubaniNews,#BiharElectricity,#PowerSupply