back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Madhubani News: चौठचंद्र पर फूल तोड़ने गए युवक की डूबने से मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News: चौठचंद्र पर फूल तोड़ने गए युवक की डूबने से मौत| जहां, सफेद कोका फूल तोड़ने के दौरान शंभु साह की पोखरा में (A young man who went to pluck flowers on Chauth Chand in Madhubani died due to drowning) डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद, पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

हादसा मधुबनी के भैरव स्थान थाना क्षेत्र का है

जानकारी के अनुसार, हादसा मधुबनी के भैरव स्थान थाना क्षेत्र का है। यहां, काको गांव निवासी भागवत साह के पचीस साल के पुत्र शंभु साह की शुक्रवार को पोखर में डूबने से मौत हो गई। शंभु चौठचंद पूजा के लिए सफेद कोका फूल लाने गांव के ही पोखर में गए थे।

- Advertisement -

पोखर के आसपास खेल रहे बच्चों के शोर पर पहुंचे लोग

परिजनों ने बताया कि काफी विलंब होने पर परिजनों ने खोजबीन करनी प्रारंभ की। उसी क्रम में पोखर के आसपास खेल रहे बच्चे ने शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा आया। बच्चों की शोर शराबा सुनकर गांव के लोग और परिजन दौड़कर वहां पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शंभु को पानी से निकाला गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM Modi का कांग्रेस पर तीखा वार: 'कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?' मेरठ से भरी हुंकार

काफी देर पानी में रहने से हुई मौत

मगर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी देर पानी में रहने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने भैरव स्थान थाना को दी गई। सूचना पाते ही थाना दलबल के साथ पहुंचकर लाश को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

परिजनों की हंसी-खुशी की माहौल मातम में बदल गया

परिजनों की हंसी-खुशी की माहौल मातम में बदल गया। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। पोस्टमार्टम कराने आए शंभु के ससुर खड़गबनी बाबुबरही निवासी चंदेश्वर साह उनके भाई राम लषण साह, ग्रामीण सुवा लाल साह और भैरव स्थान थाना के चौकीदार मो. सुलेमान मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने रौंदा, 76 रनों से दी करारी शिकस्त!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी झटके से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें