spot_img

Gaya News: मोक्ष की नगरी गया में पिंडदानियों की सुविधा, CM Nitish का बड़ा तोहफा

spot_img
- Advertisement -

Gaya News: मोक्ष की नगरी गया (cm nitish kumar in gaya) में पिंडदानियों की सुविधा, CM Nitish का बड़ा तोहफा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार काे गया पहुंचे।

- Advertisement -

- Advertisement -

17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक गयाधाम में पितृपक्ष मेला

इसके अलावा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक गयाधाम में प्रस्तावित पितृपक्ष मेला में देश विदेश से आने वाले पिंडदानियों की सुविधा को लेकर घुघरी टाड़ पुल से देवघाट तक बने पाथवे का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से पितृपक्ष मेला की अबतक की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे हैं cm nitish kumar

यहां उन्हाेंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इससे पूर्व सीएम नीतीश का गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। बिहार के गया में आगामी 17 सितंबर को शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध राजकीय पितृपक्ष मेले की तैयारी को लेकर सीएम नीतीश एक दिवसीय दौरे पर गया पहुंचे हैं।

 नवनिर्मित विष्णुपथ का उद्घाटन और शिलापट का अनावरण

सीएम नीतीश ने विष्णुपद मंदिर में पूजन-दर्शन के बाद गया जी में आने वाले पिंडदानियों की सुविधा के लिए बाइपास पर बने नवनिर्मित विष्णुपथ का उद्घाटन और शिलापट का अनावरण कर किया। मौके पर मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार, मंत्री विजय चौधरी, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, डीजीपी आलोक राज सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

विष्णुपद तक बन रहे नए पाथ-वे के लिए पार्किंग की व्यवस्था

जल संसाधन विभाग ने 450 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा पाथ-वे का निर्माण किया है। पाथ-वे के कनारे ढाई मीटर उंची दीवार के अलावा सौ मीटर लंबा आठ मीटर चौड़ा दो घाट भी बनाए जा रहे हैं। इसमें लाइट की पूरी व्यवस्था रहेगी। विष्णुपद तक बन रहे नए पाथ-वे के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। सीएम नीतीश ने इसका उद्घाटन किया है।

यह भी पढ़ें:  Kaimur News: कैमूर में नहर किनारे मिले दो बोरियों में बंद मिली महिला - पुरुष की सिर कटी लाशें
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nalanda Murder: दो बेटों ने मां का ही गला काट डाला, वजह जानकर हिल जाएंगे आप!

Nalanda Murder: बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Bihar Weather: जारी है आंधी-बारिश का कहर, Darbhanga समेत इन जिलों का जानिए क्या है हाल!

Bihar Weather: बिहार में मई का महीना भी राहत की बजाय आफत लेकर आया...

Begusarai में नकली सिगरेट की फैक्ट्री पकड़ी गई, 4 लाख का सामान जब्त; एक गिरफ्तार

Begusarai : बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया...