back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: खेत के मेड़ पर वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, दूसरा जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

Madhubani News: खेत के मेड़ पर वृद्ध की (Old man beaten to death on farm ridge in Madhubani, another injured) पीट-पीटकर हत्या, दूसरा जख्मी।

- Advertisement -

- Advertisement -

खुटौना ललमनियां थाना क्षेत्र के बाड़ापट्टी गांव में जमीनी फसाद

खुटौना के ललमनियां थाना क्षेत्र के बाड़ापट्टी गांव के वार्ड संख्या-01 में शनिवार को खेत के मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध की कुदाल के बेंट से पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया। जबकि एक अन्य व्यक्ति को हंसुआ से काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जख्मी झोली यादव ने बताया

विवाद में जख्मी झोली यादव ने बताया कि खुटौना थाना क्षेत्र निवासी रामदेव यादव अपने खेत में धान काट रहे थे, तभी उसी गांव के रामउदगार यादव ने अपने हिस्से की जमीन बताकर धान काट रहे रामदेव को रोकते हुए उस पर जबरदस्ती मेड़ बनाने की कोशिश करने लगे। जिस पर रामदेव ने अमीन बुला जमीन मापने की बात कही। परंतु बात बढ़कर विवाद का रूप ले लिया।

खूनी हिंसक में बदल गया माहौल, हो गई हत्या

फिर खूनी हिंसक में बदल गया। बीच-बचाव करने गए 70 वर्षीय रामलखन यादव के सर के पिछले हिस्से में रामउदगार ने कुदाल के बेंट से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उसके बाद रामउदगार की बेटी चांदनी कुमारी ने बीच-बचाव कर रहे झोली यादव को धारदार हथियार से उसके हाथ पर दे मारी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।

फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे

घटना की खबर मिलते ही पंहुची पुलिस ने सर्वप्रथम घटना में शामिल दो महिला समेत एक पुरुष को हिरासत में लिया है। तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

जख्मी झोली यादव को इलाज के लिए खुटौना सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद से लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। फुलपरास एसडीपीओ सुधीर कुमार ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बने भारत के सबसे बड़े विकेट टेकर!

Jasprit Bumrah: क्या जलवा है! क्या रफ्तार है! जब बुमराह गेंद लेकर दौड़ते हैं,...

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने नंदी के कान में कही अपनी मनोकामना, तस्वीरें हुईं सोशल मीडिया पर वायरल!

Rasha Thadani News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, रवीना टंडन की लाडली राशा थडानी...

T20 World Cup: मिलर और स्टब्स के तूफान से साउथ अफ्रीका ने बनाया विशाल स्कोर, भारत संकट में!

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले के...

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रनों का लक्ष्य, क्या रोहित की पलटन करेगी कमाल?

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 विश्व कप 2026 में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें