back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

News In Trend| दीपिका बनीं बेटी की मां, BJP को झटका, मोइन अली का संन्यास… गुंडों का लालू परिवार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

News In Trend| दीपिका बनीं (Deepika becomes mother of daughter, shock to BJP, Moeen Ali’s retirement) बेटी की मां| BJP को झटका| मोइन अली का संन्यास। गुंडों का लालू परिवार| पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण|

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मां-बाप बन गए हैं

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मां-बाप बन गए हैं। उनके घर लक्ष्मी आई है। किलकारी गूंज रही है। नन्हीं परी के आने से पति-पत्नी खुश हैं। अभिनेत्री ने एक बेटी को जन्म दिया है। दीपिका पादुकोण सात सितंबर को मुंबई के एचएनरिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थीं। ऐसे में फैंस भी दीपिका-रणवीर एक बेटी के पेरेंट्स बनने पर भर-ऊरकर बधाई दे रहे हैं।

महाराज जी आपके साथ फोटो खूब वायरल होगी

रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में फरियादी की बातें सुनकर महराजजी यानि मुख्यमंत्री योगी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। फरियादी ने कहा एक फोटो मेरे साथ खिंचवा लीजिए खूब वायरल होगी। दरअसल, फतेहपुर से आई मेनश्री नाम की बेहद छोटे कद की महिला की मांग और गुहार की महाराज जी (सीएम योगी) पूरा करने से नहीं रह सके। फोटो खिंचवानी पड़ी। ताकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो सके।

मेहंदीपुर बालाजी के दर पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी पहुंच गए। यहां परिवार के साथ स्वयंभू बालाजी दरबार की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भैरवबाबा व प्रेतराज सरकार के भी दर्शन कर मनौती मांगी। पत्रकारों से कहा,बालाजी महाराज में मेरी अटूट आस्था है और प्रार्थना करने आया हूं कि बिहार समेत पूरे देश में समृद्धि व खुशहाली आए। देश आगे बढ़े, दुनिया में सुपरपावर बने।

आतंक, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, माफिया का प्रतीक लालू परिवार

तेजस्वी यादव की प्रस्तावित यात्रा में गमछा प्रतिबंधित करने के सवाल पर कहा कि लालू यादव का परिवार आतंक, गुंडों, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी व माफियाओं का प्रतीक है। ऐसे में वो हरा गमछा बांधकर गुण्डागर्दी करते रहे हैं। वो चाहते हैं सिर्फ गमछा उतार देंगे, लेकिन उनको अपने चरित्र का बदलाव करना चाहिए।

पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण

यूपी समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने बड़ा हमला बोला है। कहा है, भाजपा सरकार का ‘पुलिस के प्रति ज़ीरो टालरेंस’ का कारनामा : पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण। अब क्या पुलिसवालों को एफ़आइआर लिखवाने भाजपा के मुख्यालय जाना पड़ेगा। बस यही दिन देखना बाक़ी था।

Moeen Ali Retirement: मोईन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में नहीं चुने जाने के बाद इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दस साल के लंबे करियर के बाद उन्होंने इंग्लैंड टीम को अलविदा कह दिया। मोईन ने कहा कि यह उनके लिए संन्यास लेने का सही समय है, ताकि युवाओं को टीम में ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वाइट बाल सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में नहीं चुना गया था।

हरियाणा में बीजेपी को झटका,आदित्य चौटाला इनेलो में

हरियाणा की राजनीति में बीजेपी को झटका। आदित्य चौटाला इनेलो में शामिल हो गए हैं। दो दिन पहले ही आदित्य चौटाला ने हरियाणा कृषि मार्केटिंग बोर्ड से इस्तीफा दिया था। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने आदित्य चौटाला को शामिल करवाया। इनेलो की टिकट पर आदित्य चौटाला के चुनाव लड़ने की संभावना हैं। अभय चौटाला ने बड़ा दावा किया, इनेलो का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के और भी बड़े नेता इनेलो में आने को आतुर हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस सप्ताह रूस की यात्रा करेंगे

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस सप्ताह रूस की यात्रा करेंगे। भारत रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। इसी संदर्भ में डोभाल रूस जायेंगे। सूत्रों ने विदेश से जुड़े नए घटनाक्रम की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में यूक्रेन की यात्रा की थी।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें