back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: आरक्षण के सवाल पर माकपा संघर्ष करती रहेगी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
Madhubani News: आरक्षण के सवाल पर माकपा संघर्ष करती रहेगी। मंगलवार को भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मधुबनी जिला कमिटि द्वारा रेलवे स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में हाथ में लाल झंडा थामे मधुबनी प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए माकपा का रैली मुख्य शहर थाना चौक होते हुए समाहरणालय पर जुलुस का नेतृत्व सीपीएम के बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी, बिहार सचिव मंडल सदस्य रामपरी देवी और मधुबनी जिला सचिव मनोज कुमार यादव कर रहे थे।
माकपा समर्थकों ने पुलीस ज़ुल्म के खिलाफ नारेबाजी से आक्रोश व्यक्त कर भेजा थाना काण्ड संख्या 75/24 निर्दोष सीपीएम जिला कमिटि सदस्य व खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष रामनारायण यादव को केष से मुक्त करने, दिनेश कामत हत्यारे को गिरफ्तार कर झंझारपुर अनुमंडल पदाधिकारी अभियुक्त को मोटी रकम लेकर छोड़ने को लेकर डीएसपी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे वहीं रैली सभा में तब्दील हो गया जिसका अध्यक्षता रामजी यादव ने की|
सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा नीतीश मोदी की सरकार गरीब विरोधी सरकार है बिहार सहित देश में कई पुल पुलिया, मुर्तियां गिर चुका किसी भी ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, उन्होंने नीतीश मोदी सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि एस सी,एस टी, ओबीसी सहित आर्थिक रूप से पिछड़े हुए सभी जातियों को आरक्षण लागू करने की आवश्यकता है , नीतीश मोदी सरकार की मंशा गलत है, बिहार सुखाड़ की चपेट में चला गया अभी तक सुखा क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है,
बिहार में रोजगार उपलब्ध नहीं है सभी कल कारखाना बंद पड़े हैं, गरीब भूमिहीन परिवारों को 10 डिसमिल जमीन नहीं दिया जा रहा है, बिहार में भूमि सर्वे का कार्य चल रहा है लेकिन प्रचार प्रसार का घोर अभाव दिख रहा है, किसानों को सहुलियत देने की आवश्यकता है, सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य रामपरी देवी ने कहा कि नीतीश राज में पुलीसया ज़ुल्म बढ़ चुका है, पुलिस मनमानी पर उतारू हैं झंझारपुर के डीएसपी हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर मोटी रकम लेकर छोड़ने का काम कर रहा है और पुलिस ज़ुल्म के खिलाफ जो आवाज उठाती है उसको फंसाया जाता है, ,हम जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करते हैं कि झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जांच किया जाए विडियो को देखा जाए सब कुछ सामने आ जाएगा और हमारे नेता को बड़ी किया जाए साथ-ही-साथ निर्दोष लोगों को केस से मुक्त किया जाए, सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि मधुबनी में सुखा पड़ा हुआ है, मधुबनी के सारे उद्योग बंद पड़े हैं, रोजगार का कोई साधन नहीं लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं , किसान, मजदूर और जीविका का ऋण माफ करने की आवश्यकता है,बिजली को निजीकरण किया जा रहा है प्रिपेड मिटर लगाया जा रहा है वैसे ही बिहार में बिजली महंगी है ,खेतो में पानी नहीं पहुंच रहा है, कलुआही के लोहा पंचायत में 20बर्ष से अधिक शाखा नहर का निर्माण हो गया परन्तु आज तक पानी नसीब हुआ सीपीएम सचिव मंडल सदस्य गणपति झा ने कहा कि आशा -ममता , आंगनबाड़ी, रसोईया सहित सभी को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए|
और 18000 रूपए मासिक वेतन दिया जाए सीपीएम मधुबनी जिला सचिव मंडल सदस्य उमेश राय ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्रमिक लोगों को कार्ड नहीं बनाया जा रहा है श्रमिक अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं लोगों को जो लाभ मिलना चाहिए वह नहीं दिया जा रहा है।

सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य प्रेम कांत दास ने कहा कि बिहार में अपराधी ताण्डव मचाया है और नीतीश कुमार का पुलिस सोया हुआ है,सिटू मधुबनी प्रभारी दिलीप झा  ने कहा कि बिहार राज्य ओटो ई रिक्शा चालक संघ को ट्रेफिक पुलिस तंग कर जबरन वसूली कर रहे हैं, ओटो चालक संघ को अविलंब स्टैंड के साथ विश्राम गृह का निर्माण करने की मांग किया।
उन्होंने कहा कि 35 किलोमीटर दूर तक जाने का छूट होना चाहिए सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य राम नरेश यादव ने कहा मधुबनी में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है, अपराध में काफी वृद्धि हुई पुलिस महकमा पुरी तरह नाकाम है, बड़े स्तर पर शराब का कारोबार फैल रहा है,सभा को राम लखन यादव, बिहार राज्य किसान सभा मंत्री सत्यनारायण यादव, बिहार खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव  शशिभूषण प्रसाद, सुनील मिश्र, उमेश घोष,सोनधारी यादव, विनोद मंडल,हिरा पासवान,विन्दु यादव, सुनील वारी, मनोज महतो,बिकास श्रीवास्तव,संजीत महतो, जितेन्द्र पासवान, सभा को अन्य नेताओं ने संबोधित किया अंत में जिला पदाधिकारी से पांच सदस्यीय टीम वार्ता कर समुचित निदान का ठोस आश्वासन दिए।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका भिड़ंत, बुमराह ने ढाया कहर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिल की धड़कनें तेज हो गईं...

Juhi Chawla: बेटी जाह्नवी मेहता के जन्मदिन पर जूही चावला ने लगाए 1000 पेड़, हर कोई कर रहा सलाम!

Juhi Chawla News: बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा जूही चावला ने अपनी बेटी जाह्नवी मेहता...

T20 World Cup: बुमराह के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, भारत ने कसा शिकंजा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज, सुपर 8 मुकाबले में भारत और...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 के मुकाबले में भारत की धमाकेदार शुरुआत, अर्शदीप ने बरपाया कहर!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है! क्रिकेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें