back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: समीर कुमार महासेठ ने कहा, राज्य में लूट खसोट, भ्रष्टाचारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News: समीर कुमार महासेठ ने कहा, राज्य में लूट खसोट, भ्रष्टाचारी। कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को शहर के अतिथि सदन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री सह विधायक समीर कुमार महासेठ ने उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में लूट खसोट, भ्रष्टाचारी आदि को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल की सरकार होना बहुत जरूरी है।

- Advertisement -

- Advertisement -

वही राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता सतिश कुमार ने कहा कि  माननीय प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव दो दिवसीय दौरे पर 14 एवं 15 सितम्बर को मधुबनी में कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम के तहत मधुबनी के दश विधानसभा में पहले दिन  मधुबनी, राजनगर, बेनीपट्टी विस्फी और हरलाखी विधानसभा में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे वही दुसरे दिन लौकहा, फुलपरास, झंझारपुर, बाबुबरही एवं खजौली विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ता से साक्षात्कार होंगे जिनके काफिला में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, पुर्व सांसद, विधायक, पुर्व विधायक रहेंगे। प्रवक्ता श्री कुमार ने कहा कि पार्टी कैसे मजबूत हो,

- Advertisement -

समाज के सभी वर्ग कैसे  साथ हो, कर्मठता के साथ कार्य करने को एलान किया। राजद का उद्देश्य जेपी लोहिया आदरणीय कर्पुरी ठाकुर जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के पद चिन्हों पर चलें। वही राजद के वरिष्ठ नेता उमर राय ने एन डी ए के सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 2005 के बाद से भ्रष्टाचार बिहार में चरमसीमा पार कर गया है। जो इतिहास के पन्नों पर कभी देखा नहीं गया है।

जिसका पुख्ता प्रमाण 14 पुल पुलिया का गिरना, पिछले बीस वर्षों में एन डी ए की मंत्री, अफसर ब्लॉक से लेकर पटना तक लूट खसोट मचा रखा है। पिछले दिन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बिहार में कई अस्पताल का उदघाटन किया, करोड़ों का राशि बताया पर अस्पताल में कितने डाॅक्टर नर्श एवं कर्मचारी है वो अभी तक किन्हीं को जानकारी नहीं है। साथ ही उस अस्पताल में मरीज जाते भी है या नहीं उसकी जानकारी तक आम जनता को नहीं है। और कहा कि मिथिलांचल में सुखे से त्रस्त किसानों का जायजा तक नहीं लिया जाता है।

एग्रीकल्चर, फिल्डर, खेत बोरिंग, हर घर नल का जल, जल जीवन हरियाली आदि कई ऐसे मामला है जिसमें लूट तंत्र का काम चल रहा है। श्री राय ने बताया कि मात्र सतरह महिना तेजस्वी यादव को मौका मिला तो सिर्फ ओ सिर्फ विकास का काम किया।

और पाँच लाख बेरोजगार को नौकरी देकर रोजगार प्रदान किया। इंडिया एलाइंस के सरकार में जाति जनगणना सर्वे, आरक्षण की सीमा 75 प्रतिशत की गई, बिहार में पहली बार आइ टी पाॅलिसी, स्पोर्ट पाॅलिसी टुरिज्म पाॅलिसी आया जो श्री यादव के कार्यकाल में हुआ। मौके पर जिलाध्यक्ष राम अशीष यादव, इन्द्र जीत राय, उमेश राय, महेन्द्र कामत वगैरह दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका भिड़ंत, बुमराह ने ढाया कहर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिल की धड़कनें तेज हो गईं...

Juhi Chawla: बेटी जाह्नवी मेहता के जन्मदिन पर जूही चावला ने लगाए 1000 पेड़, हर कोई कर रहा सलाम!

Juhi Chawla News: बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा जूही चावला ने अपनी बेटी जाह्नवी मेहता...

T20 World Cup: बुमराह के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, भारत ने कसा शिकंजा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज, सुपर 8 मुकाबले में भारत और...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 के मुकाबले में भारत की धमाकेदार शुरुआत, अर्शदीप ने बरपाया कहर!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है! क्रिकेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें