back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: नई नवेली दुल्हन को रोज पति दे रहा था धमकी, दे देंगे तलाक…मिली पत्नी की फांसी पर झूलती लाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News: नई नवेली दुल्हन को रोज कहता था पति, दे देंगे तलाक…मिली पत्नी की फांसी पर झूलती लाश| परिवारिक कलह|ससुराल की प्रताड़ना| पति व ससुरालवालों का ताना। धमकी और फिर एक मौत सामने है।

- Advertisement -

प्रताड़ना से तंग एक नई नवेली दुल्हन फांसी पर झूल गई

घरेलू प्रताड़ना से तंग एक नई नवेली दुल्हन फांसी पर झूल गई। वारदात, बीती (Newlywed bride commits suicide in Madhubani) रात का है। जहां, लौकहा थाना क्षेत्र के नरही गांव में एक नवविवाहिता सरस्वती कुमारी रस्सी की फांसी पर झूल गई। फांसी से उतरी उसकी लाश कई अजन्मी वारदातों की ओर से क्राइम सीन को घकेल रही।

- Advertisement -

19 साल की सरस्वती कुमारी, मार्च में शादी सितंबर में राख

जानकारी के अनुसार, 19 साल की सरस्वती कुमारी की शादी बीते सात मार्च को हुई थी। लौकहा थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र के घर शादी के बाद जब से सरस्वती के पैर पड़े वह चैन से नहीं रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Police Terror Bust: दिल्ली पुलिस ने किया खतरनाक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, ISI और बांग्लादेश के कट्टरपंथी गुटों से जुड़े मकड़ी जाला के 8 संदिग्ध, पढ़िए... 'फ्री कश्मीर'

सरस्वती के बड़े भाई कमलेश पासवान ने बताया,

मौके पर शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सरस्वती के बड़े भाई कमलेश पासवान ने बताया, शादी के कुछ ही दिन बाद से मेरी बहन को उसका पति बेवजह ताना देता था। कहता था, तुम्हें हम तालाक दे देंगे। तुम अपने भाई बाप से कहो सारे सामान के साथ तुमको ले जाएं। इसकी जानकारी लगातार सरस्वती अपने माता- पिता को देती रही।

बीती रात भी सरस्वती अपने मायके वालों से बातचीत की। अचानक

जानकारी के अनुसार, बीती रात भी सरस्वती अपने मायके वालों से बातचीत की। अचानक आज सुबह सात बजे सरस्वती की जेठानी ने सरस्वती की बड़ी बहन को बताया कि आपकी बहन गले में रस्सी का फंदा लगाकर मर चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका की बड़ी बहन राधा कुमारी अपने मायके में सबको मोबाइल से जानकारी दी।

112 गश्ती दल पहुंचकर शव को अपने कब्जा में

तत्काल मायके के परिजन ससुराल पहुंचकर घटना की जानकारी तत्काल मौखिक रूप से स्थानीय थाना को दी। जहां थाना के 112 गश्ती दल पहुंचकर शव को अपने कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी को भेज दिया।

सरस्वती के ससुर और जेठानी से पुलिस कर रही पूछताछ

वहीं सरस्वती के ससुर एवं जेठानी को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया। सरस्वती के पिता जंग बहादुर पासवान ने लिखित बयान दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आग्रह स्थानीय पुलिस से किया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत-दक्षिण अफ्रीका भिड़ंत, बुमराह ने ढाया कहर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिल की धड़कनें तेज हो गईं...

Juhi Chawla: बेटी जाह्नवी मेहता के जन्मदिन पर जूही चावला ने लगाए 1000 पेड़, हर कोई कर रहा सलाम!

Juhi Chawla News: बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा जूही चावला ने अपनी बेटी जाह्नवी मेहता...

T20 World Cup: बुमराह के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, भारत ने कसा शिकंजा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज, सुपर 8 मुकाबले में भारत और...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 के मुकाबले में भारत की धमाकेदार शुरुआत, अर्शदीप ने बरपाया कहर!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है! क्रिकेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें