spot_img

Darbhanga News: कृष्ण की बांसुरी, राधा का नृत्य, प्रेम की धुन में थिरका UNESCO Club का राधा-कृष्ण

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: कृष्ण की बांसुरी, राधा का नृत्य, प्रेम की धुन में थिरका UNESCO Club का राधा-कृष्ण। जहां, यूनेस्को क्लब दरभंगा की ओर से अंतर विद्यालय राधा-कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में किया गया।

- Advertisement -

मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता, लाॅ एंड ऑर्डर राकेश रंजन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दरभंगा के अपर समाहर्ता, लाॅ एंड ऑर्डर राकेश रंजन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मंचासीन क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालयी विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

- Advertisement -

मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ. बीके मिश्रा, विनोद कुमार पंसारी और कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आरबी खेतान ने

मुख्य अतिथि का स्वागत क्लब के संरक्षकों डॉ. बीके मिश्रा, विनोद कुमार पंसारी और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आरबी खेतान ने पाग, चादर और मोमेंटो प्रदान कर किया। अपने स्वागत उद्बोधन में डाॅ.आरबी खेतान ने अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य, प्रतिनिधि, उपस्थित क्लब के सभी सदस्यों सहित सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा महागठबंधन में फूट! दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस के मदन मोहन झा के खिलाफ RJD ने उतारा उम्मीदवार - कुमार राय| अब 5 सीटों पर सीधी टक्कर

क्लब के संरक्षक विनोद कुमार पंसारी ने क्लब की गतिविधियों पर चर्चा और विमर्श को आगे बढ़ाया

सभा को संबोधित करते हुए क्लब के संरक्षक विनोद कुमार पंसारी ने क्लब की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, डॉ.बी के मिश्रा ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के आयोजन पर उद्गार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Health Camp दरभंगा में ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात! बिरौल प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर की राहत |300 से अधिक की मुफ्त जांच, दवाएं भी निःशुल्क

क्लब के सदस्य हीरा कुमार झा और रिंकू कुमार झा के संयुक्त संचालन में 20 स्कूलों के 150 प्रतिभागियों ने लिया भाग

क्लब के सदस्य हीरा कुमार झा और रिंकू कुमार झा के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कुल बीस विद्यालयों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति काफी मनमोहक थी, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति थी, जिससे निर्णायकों को निर्णय देने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दरभंगा पब्लिक स्कूल प्रथम, पब्लिक स्कूल बेला द्वितीय और पब्लिक स्कूल को मिला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान

प्रतियोगिता के समूह-ए (जूनियर) में दरभंगा पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोड़-प्रथम, पब्लिक स्कूल बेला- द्वितीय और पब्लिक स्कूल, लालबाग-तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह-बी (सीनियर) में दरभंगा पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोड़-प्रथम, पब्लिक स्कूल, बेला – द्वितीय और संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, रामबाग-तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें:  जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की AC कोच के अंदर निकला सांप, यात्रियों में मची चीख-पुकार, फिर जो हुआ...

नीलम पंसारी आदि

सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया। साथ ही, सभी विजेताओं को समापन समारोह के मुख्य अतिथि करूणानिधि प्रसाद मौर्य के हाथों ट्राॅफी, प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभागी विद्यालयों से 6-8 प्रतिभागियों का शामिल होना अपने आप में विजेता घोषित करता है। हार जीत प्रतियोगिता का हिस्सा है। इससे प्रभावित हुए बिना जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना है।

नीलम पंसारी आदि

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्ल्ब के राघवेंद्र कुमार, ललित खेतान, शमीम हैदर, डॉ. एमएच खान, डॉ. बी बी शाही, डॉ.आर एन पी सिन्हा, रतन खेड़िया, राज कुमार मारीवाल, सिधु मल, मधु रंजन, अमन पाठक, अमरनाथ साह, बिनोद कुमार, दीपक सिन्हा, डॉ. मनीष कुमार प्रसाद, विशाल गौरव, एस एच अली, डॉ शारिक हुसैन, डॉ अल्का द्विवेदी, लता खेतान, डॉ. मिनी प्रियदर्शिनी, मीनाक्षी पाठक, नीलम पंसारी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बाढ़ पीड़ितों पर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्टल! भीड़ बोली – ‘मारो गोली’ वायरल वीडियो, मचा हंगामा

Bihar Police Action: बिहार के सारण जिले में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर जूता दिखाने और पिस्टल तानने का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना #BiharPoliceAction,#SaranNews,#FloodRelief

Satyagrah Express Food स्थानीय होटल का खाना परोसे जाने पर बड़ी कार्रवाई! सत्याग्रह एक्सप्रेस के पेंट्रीकर्मी पर गिरी गाज

Satyagrah Express Food: बगहा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रियों को स्थानीय होटल का खाना परोसे जाने के मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वायरल वीडियो #SatyagrahExpress,#BiharRailway,#FoodSafety

Bihar Politics में बड़ा उलटफेर|MLC चुनाव से पहले RJD में शामिल हुए अशोक कुमार सिंह! आते ही कर दी 2030 की सबसे बड़ी भविष्यवाणी...

Ashok Kumar Singh: जदयू छोड़ राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने भाजपा पर नीतीश कुमार को अकेला छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने 2030 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री ब #BiharRJD,#AshokKumarSingh,#TejashwiYadav

Bhagalpur Drowning जितिया पर्व पर मातम! भागलपुर में गेरुआ नदी में डूबी बच्ची, 24 घंटे बाद मिला शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में जितिया पर्व के दौरान एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। सन्हौला के रानी बमिया गांव में गेरुआ नदी में डूबी बच्ची ममता कुमारी का शव 24 घंटे बाद SDRF ने #BhagalpurNews,#ChildDrowning,#JitiyaParv