spot_img

Darbhanga News: देखें VIDEO| सोनकी उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छड़ी वाली मैडम…छात्र उतरे सड़क पर, देखें VIDEO|

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: देखें VIDEO| सोनकी उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छड़ी वाली मैडम…छात्र उतरे सड़क पर, देखें VIDEO|

- Advertisement -

- Advertisement -

जहां, सोनकी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्रों ने सोनकी दरभंगा मुख्य सड़क पर घंटो जाम करते हुए प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी पर कई गंभीर आरोप लगाए। देखें VIDEO|

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

दरभंगा। सदर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनकी के प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी के विरोध में सैकड़ो छात्र छात्रा ने सोनकी दरभंगा मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलने पर सोनकी थाना सहित सदर थाना के पुलिस पहुंचकर बच्चो को समझाकर जाम को छुड़ाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कमतौल में पुलिस का डबल एक्शन! 41 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर धराया, हंगामा कर रहा शराबी भी गिरफ्तार

सदर बीडीओ डॉ रवि रंजन, सीओ रंधीर कुमार, प्रभारी बीईओ कृतिका वर्मा

वहीं सूचना मिलते ही सदर बीडीओ डॉ रवि रंजन, सीओ रंधीर कुमार, प्रभारी बीईओ कृतिका वर्मा, विद्यालय पहुंचकर विरोध कर रहे छात्र छात्रा से जानकारी प्राप्त किया तो कई ऐसी जानकारी विद्यालय के बच्चों की ओर से दिया गया। इसको सुनते ही पदाधिकारी आश्चर्यजनक हुए।

वर्ग दस की छात्रा खुशी कुमारी ने बताया

वहीं, वर्ग दस की छात्रा खुशी कुमारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की ओर से रजिस्ट्रेशन का शुल्क ग्यारह सौ पचपन रुपए लिया गया, जो सरकारी शुल्क से अधिक है। वही जिस फार्म का शुल्क दस होना था उसका तीस रुपए लिया गया। यही नही अभी तक कई छात्रों को किताब नहीं मिला है जब इस समस्या पर प्रधानाध्यापिका मैम से बताया तो मैम की ओर से धमकी दी गई। बोली कि ज्यादा मत बोलो अपने काम से मतलब रखो।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime हत्याकांड का फरार शूटर अविनाश | अब घर पर चला पुलिस का 'हथौड़ा'! संपत्ति कुर्क होते ही मच गई खलबली

वर्ग दस के ही हिमांशु कुमार ने बताया

वहीं वर्ग दस के ही हिमांशु कुमार ने बताया कि स्कूल में कंप्यूटर तो लगा है पर स्कूल के बच्चों को इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता है। कई वर्ग में पंखा नहीं लगा रहने के कारण भीषण गर्मी में काफी पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, वर्ग दस की छात्रा सोनी कुमारी ने बताया कि वर्ग में सही रूप से पढ़ाई नहीं होती है।वहीं, विद्यालय में पानी की व्यवस्था नहीं है। शौचालय काफी गंदा है। प्रधानाध्यापिका मैम की ओर से बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते है। इसके कारण सैकड़ों बच्चों में आक्रोश प्रधानाध्यापिका के प्रति था। कई सालों से तरह-तरह के समस्या स्कूल परिसर में है पर कई शिकायत होने के बाद भी नहीं दूर किया गया।

सैकड़ों छात्र-छात्रा मजबूर होकर सोनकी दरभंगा मुख्य सड़क को इस भीषण गर्मी में

इसको लेकर सैकड़ों छात्र-छात्रा मजबूर होकर सोनकी दरभंगा मुख्य सड़क को इस भीषण गर्मी में भी रोड पर खड़ा होकर प्रधानाध्यापिका के विरोध में रोड जाम करना पड़ा। वहीं इस मामले पर बीडीओ रवि रंजन विद्यालय के वर्ग में जाकर बच्चों से जानकारी प्राप्त की तो वर्ग नौ और दस के बच्चों ने प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अगर कोई समस्या होने पर प्रधानाध्यापिका से शिकायत करने पर मैम की ओर से छड़ी से मारकर भगा देती थी, यही नहीं कई समस्या सालों से स्कूल परिसर में है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

छड़ी को छुपाकर रख देती थी

कई बार इसकी शिकायत किए पर प्रधानाध्यापिका मैम की ओर से पहल नहीं हुआ जब भी स्कूल परिसर में कोई वरीय पदाधिकारी जांच के लिए आते तो प्रधानाध्यापिका मैम की ओर से बताया जाता था कि कोई कुछ शिकायत नहीं करना चुपचाप रहना है। छड़ी को छुपाकर रख देती थी। स्कूल के बच्चों की ओर से बताया गया कि आज रोड जाम किए हैं। कल से प्रधानाध्यापिका मैम की ओर से मारपीट किया जाएगा बच्चों के साथ।

 सोमवार को बच्चों की परीक्षा थी। जबकि कई घंटों तक

वहीं, सोमवार को बच्चों की परीक्षा थी। जबकि कई घंटों तक बच्चों ने परीक्षा छोड़कर प्रधानाध्यापिका के विरोध करने लगे थे। वहीं, छात्रों की ओर से यह बताया गया कि जब तक ममता कुमारी मैम प्रधानाध्यापिका रहेंगी।

स्कूल की समस्या कभी सही नहीं होगी। इन्हें अविलंब यहां से दूसरे विद्यालय भेजा जाए। वहीं पदाधिकारी ने बच्चों को आश्वासन दिया कि जो भी समस्या है, उसे अविलंब दूर कर दिया जाएगा। तब जाकर मामला शांत हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey