spot_img

Darbhanga News: Biraul में पुलिसकर्मियों के आवास, थाना भवन निर्माण, सफाई, क्राइम कंट्रोल, हर प्वाइंट पर SSP Jagunath Reddy के मिले टास्क

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News। Biraul News। SSP Jagunath Reddy। Darbhanga News: Biraul में पुलिसकर्मियों के आवास, थाना भवन निर्माण, सफाई, क्राइम कंट्रोल, हर प्वाइंट पर SSP Jagunath Reddy के मिले टास्क|

- Advertisement -

- Advertisement -

एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी आज बिरौल पहुंचे

एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी ने आज बुधवार को बिरौल अनुमंडल पहुंचे। यहां औचक निरीक्षण करने के बाद बिरौल थाना पहुंचे। (In Biraul, Darbhanga, policemen got tasks from SSP Jagunath Reddy at every point) वहां, थाने का निरीक्षण करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी समेत बिरौल थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पदाधिकारी और कर्मियों से बात की। उनकी समस्या सुनीं। हाल जाना।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क हर प्वाइंट पर खामियों की ओर इशारा, सुधार के निर्देश

साथ ही, एसएसपी श्री रेड्‌डी ने निरीक्षण के दौरान आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी, वारंट, इश्तिहार, कुर्की पंजियों का अवलोकन किया। खामियों की ओर इशारा किया। निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

कांड दैनिकी लिखने में sop का अनुपालन…सिखाए गुर

वहीं, समीक्षा के दौरान एसएसपी श्री रेड्‌डी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह सितंबर, अक्टूबर में निष्पादित होने वाले कांडों को भी चिन्हित कर निष्पादन और कांड दैनिकी कैसे की जाएगी। साथ ही, कांड दैनिकी लिखने में sop का अनुपालन कैसे करना है इसको लेकर अनुसंधानकर्ताओं को अपडेट किया। आवश्यक निर्देश।

वारंटी की गिरफ्तारी, शराब बरामदगी, त्वरित लंबित कांडों के निष्पादन

इस दौरान थाना के प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की गई। थाना में संधारित सभी तख्ती एवं पंजी को अद्यतन रखने, सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यों को अपडेट रखने, थाना के कार्यों की बंटवारा के बिंदु पर सभी पुलिस पदाधिकारियों को कार्यों की समीक्षा कर अद्यतन रखने के निर्देश दिए। वारंटी की गिरफ्तारी, शराब बरामदगी, त्वरित गति से लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट, इश्तिहार, कुर्की के निर्देश समेत महिला हेल्प डेस्क संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

दुर्गापूजा पर दिखेगा अचूक विधि व्यवस्था

वहीं, थाना में नए मकान भवन का निरीक्षण किए। गश्ती के क्रम में विशेष रूप से बैंक, अन्य वित्तीय संस्थाओं की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश दिए। आगामी पर्व दुर्गापूजा को लेकर विधि व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश। इसके अलावे पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों का रहने का आवास का भी निरीक्षण किया।  थाना कैंपस को भी साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा भारी! गया जंक्शन पर ट्रैक पर फंसे यात्री की दर्दनाक मौत

Gaya News: गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई।

ड्रोन से निगरानी और सेंसर से सिंचाई! भागलपुर के किसानों के लिए खास ट्रेनिंग

Bhagalpur smart horticulture: भागलपुर के 30 किसानों को स्मार्ट बागवानी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ड्रोन और सेंसर तकनीक से खेती की लागत घटेगी और फल उत्पादन बढ़ेगा।

Bhagalpur Ganga Digital Mapping: अंग्रेजों के जमाने के बांधों पर बड़ा फैसला, ड्रोन से होगी निगरानी

Bhagalpur Ganga digital mapping के जरिए भागलपुर में अंग्रेजों के जमाने के बांधों और तटबंधों को बचाने की नई रणनीति तैयार की जा रही है।

दिवाली-छठ पर इंदौर से पटना की ट्रेनों में फुल हुई सीटें, कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट?

Indore to Patna train: दीवाली और छठ महापर्व के कारण इंदौर से पटना आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। जानिए प्रमुख ट्रेनों, स्पेशल विकल्पों और टिकट बुकिंग की स्थिति।