back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: छपरा का बच्चा, मां करती है मधुबनी में आर्केस्ट्रा में काम, डूब गया बच्चा, मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News: छपरा का बच्चा, मां करती है मधुबनी में आर्केस्ट्रा में काम, डूब गया बच्चा, मौत। जहां, मधुबनी के मधवापुर अंचल क्षेत्र में डूबने का सिलसिला चल रहा है। सोमवार को जहां सौबोराली और त्रिमुहान में डूबने की खबरे सामने आई।

- Advertisement -

- Advertisement -

वहीं मंगलवार को एक बच्चे की डूबने से मौत साहरघाट में हो गयी। मृत बच्चे की पहचान छपरा जिले के दावतपुर थाना के सादपुर गांव के अनिल राम के आठ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।

- Advertisement -

बच्चे की मां रिंकी देवी ऑर्केस्ट्रा में काम करती है

दरअसल, मृत बच्चे की मां रिंकी देवी ऑर्केस्ट्रा में काम करती है। साहरघाट में किराए के मकान में रहती है। जहां, सहयरघट में दर्जनों आर्केस्टा संचालन करने वाले लोग डेरा जमाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृत बच्चा अपने दोस्तों के साथ शाम के पांच बजे नदी किनारे खेलेने गया था।

यह भी पढ़ें:  GOOD NEWS: बिहार की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे 'यमराज', अनफिट गाड़ियों का खेल खत्म! राज्य में बनेंगे 27 नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, पढ़िए... कैसे बदलेगी जांच प्रक्रिया?

संभावना है कि खेलने के क्रम में ही बच्चा नदी में डूबा

जहां संभावना है कि खेलने के क्रम में ही बच्चा नदी में डूब गया। डूबने की खबर सामने आते ही ग्रामीण और परिजन थाना को सूचना देकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण तलाशी का काम रोकना पड़ गया।

आपदा मित्र संजय यादव अपने पांच सहयोगियों के साथ

उधर, बुधवार को सीओ मधवापुर के निर्देश पर आपदा मित्र संजय यादव अपने पांच सहयोगियों के साथ शव की तलाश शुरू की। जो दो किमी दूर भौगाछी के समीप शव मिलने के साथ ही खत्म हुई।

शव मिलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, फिर चीत्कार

शव मिलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। और उधर, परिजनों के चीत्कार से लोगों का दिल दहल उठा। शव को बाहर निकाल कर इसकी सूचना साहरघाट पुलिस को दिया गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। उधर, बच्चे की मौत जहां लोग शोकाकुल है, वही अभिभावकों की लापरवाही की भी चर्चा खूब होने लगी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

MG Starlight 560: एमजी ला रही है अपनी नई भौकाली एसयूवी, महिंद्रा XUV 7XO को देगी कड़ी टक्कर!

MG Starlight 560: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक और दमदार एसयूवी दस्तक देने को...

होम लोन: खरीदें अपना घर या किराए पर रहें? जानें क्या है फायदे का सौदा

Home Loan: अपना आशियाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन क्या मौजूदा बाजार...

OnePlus 15: शानदार डिस्काउंट के साथ ट्रिपल कैमरा और दमदार बैटरी

OnePlus 15: स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइसेज पर बंपर डिस्काउंट की खबरें इन दिनों...

Taapsee Pannu ने बताया क्यों की गुपचुप शादी, पति मैथियास बोए संग रिश्ते पर खोले राज

Taapsee Pannu News: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल तापसी पन्नू ने जब गुपचुप तरीके से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें