back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: बेनीपट्टी बनकट्टा चौक पर चोरी की बाइक, पिस्टल, हथियार, कारतूस के साथ दो अपराधी धराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News: बेनीपट्टी बनकट्टा चौक पर चोरी की बाइक, पिस्टल के साथ दो अपराधी धराया।(Benipatti News| DeshajTimes.Com) जहां, बेनीपट्टी थाना के बनकट्टा चौक के निकट धराए दोनों अपराधियो से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

बेनीपट्टी डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया

धराये अपराधी जगत गांव के बेचन यादव के पुत्र अमर कुमार यादव एवं सूरज यादव के पुत्र दिवाकर कुमार यादव उर्फ लाल के रूप में हुई है। बुधवार को बेनीपट्टी डीएसपी निशिकांत भारती ने प्रेस वार्त्ता कर बताया कि, बनकट्टा में हुई वाहन जांच के दौरान दोनों युवक को जांच के लिए सहायक अवर निरीक्षक रंजीत यादव ने इशारा किया तो पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगा। कछडा के ग्रामीण सड़क की ओर मुड़ गया। इस पर पुलिस ने पीछा शुरू किया।

- Advertisement -

सड़क पर बाइक लेकर ही गिर गए दोनों युवक

वही, दोनों युवक बाइक तेजी से चलाने के कारण सड़क पर बाइक लेकर ही गिर गए। पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ कर तलाशी लिया तो अमर कुमार यादव के कमर से देसी पिस्टल बरामद हुआ। जब पिस्टल को अनलोड किया गया तो एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। वही दिवाकर के पॉकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: Vibrant Village Program से बदलेगी 36 गांवों की सूरत, विकास के लिए बना शानदार प्लान, जानें क्या-क्या बदलेगा

हथियार और कारतूस बरामद होते ही दोनों युवक को हिरासत

डीएसपी ने कहा कि हथियार और कारतूस बरामद होते ही दोनों युवक को हिरासत में लिया गया और बाइक को भी जब्त किया गया। जब्त बाइक की जांच हुई तो बाइक भी चोरी की निकली।

दोनों धराये आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हाल ही में हुई सुनील झा हत्याकांड को लेकर भी पूछताछ की गई है। पुलिस दोनों का मोबाइल सीडीआर खंगालेगी। इसके लिए भी निर्देशित किया जा चुका है। इस दौरान बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक गौतम कुमार, अभिषेक कुमार, रंजीत यादव सहित कई पुलिस बल मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होम लोन: खरीदें अपना घर या किराए पर रहें? जानें क्या है फायदे का सौदा

Home Loan: अपना आशियाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन क्या मौजूदा बाजार...

OnePlus 15: शानदार डिस्काउंट के साथ ट्रिपल कैमरा और दमदार बैटरी

OnePlus 15: स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइसेज पर बंपर डिस्काउंट की खबरें इन दिनों...

Taapsee Pannu ने बताया क्यों की गुपचुप शादी, पति मैथियास बोए संग रिश्ते पर खोले राज

Taapsee Pannu News: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल तापसी पन्नू ने जब गुपचुप तरीके से...

सोने की कीमतों में उछाल: भू-राजनीतिक तनाव और फेड की अनिश्चितता का Gold Price पर असर

Gold Price: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें