spot_img

हक की लड़ाई में सरकार की भी नहीं सुनेंगे शिक्षक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सदर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया है। शुक्रवार को इसके लिए बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के ज़िला अध्यक्ष सौरभ सिंह व महासचिव रफीउद्दीन यहां पहुंचे। लोहिया चरण सिंह कॉलेज परिसर में मौजूद शिक्षकों ने दोनों नेताओं का फूल माला से स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह की अध्यक्षता  में बैठक हुई। इसमें ज़िला अध्यक्ष श्री सिंह ने प्रदेश की नीतीश व केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के प्रति दोनों सरकार लापरवाह है। हमारी कोशिश स्थानीय मुद्दों के समय रहते समाधान करना है जिसके लिए समान काम व समान वेतन की लड़ाई हमारी जारी रहेगी। हम न्याय लेकर रहेंगे। इसके लिए सड़क से सदन तक आंदोलन हमारा हथियार होगा। ज़िला महासचिव रफीउद्दीन ने सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों व एनआइओएस के समन्वयक पर सवाल उठाते हुए उन्हें कटधरे में खड़ा किया। कहा कि प्रशिक्षण केंद्रों में मनमानी हो रही है। अधिकारी

- Advertisement -

हक की लड़ाई में सरकार की भी नहीं सुनेंगे शिक्षक

- Advertisement -

रकम की ऊगाही में जुटे हैं। विद्यालय प्रधान के बदले अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को समन्वयक बनाया जा रहा है। यहां तक कि एक प्रखंड के शिक्षक को दूसरे प्रखंड में समन्वयक बनाया गया है। प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षु शिक्षकों से असाइनमेंट में मनमानी करते हुए नंबर देने का खेल चल रहा है। बैठक को  हरेंद्र भाष्कर, संजय महतो, राजेश कुमार, रामलाल ठाकुर, मो. मेराज, रामबाबू पासवान, अमरनाथ मुखिया व धर्मेश झा ने संबोधित किया। मौके पर संगठन विस्तार की कवायद भी तेज करते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार, महासचिव अजित कुमार व कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार व प्रखंड मीडिया प्रभारी दुर्गानंद का सर्वसम्मति से चयन किया गया। मौके पर मनोज पासवान, मो.नौशाद, रामकुमार पासवान, मोहन पंडित, प्रमोद मोची, विमलेंद्र कुमार कर्ण, सुशील कुमार, राजेश ठाकुर, वीरेंद्र पासवान  सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt