back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: पहले सुखाड़, फिर बरसात, अब बाढ़, मधुबनी पर त्रिहरा मार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

Madhubani News: पहले सुखाड़, फिर बरसात, अब बाढ़, मधुबनी पर त्रिहरा मार| जहां, घोघरडीहा स्थानीय प्रखंड क्षेत्र (First drought, then rain, now flood, triple blow on Madhubani) से गुजरने वाली भुतही बलान नदी में शनिवार की देर रात भीषण बाढ़ आई थी, बाढ़ का पानी रविवार की सुबह तक अपने गंतव्य को चला भी गया,लेकिन अपने पीछे छोड़ गया हजारों एकड़ जमीन में लगी धान की फसल के तबाही का मंजर।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: Vibrant Village Program से बदलेगी 36 गांवों की सूरत, विकास के लिए बना शानदार प्लान, जानें क्या-क्या बदलेगा

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, भुतही बलान नदी के दोनो तटबंधों के बीच हजारों एकड़ जमीन में लगी धान का फसल बर्वाद हो गया। जिससे किसानों में घोर मायूसी और निराशा है। दोनो तटबंधों के बीच बथनाहा,बेलहा, ब्रह्मपुरा, कालीपुर, परसा, धनखोइर,बसुआरी, बगरहा, पिपरा कमल,अलोला, भेलवा, करिहर, हटनी,सहोरबा,धावघाट सहित दर्जनों गांव के किसानों का हजारों एकड़ में लगी धान का फसल बर्बाद हो गया है।

बाढ़ के पानी के साथ आई गाद और मिट्टी ने खेतों में दो से तीन फीट का भरना कर दिया है। कई किसानों ने बताया कि पहले समय पर बारिश नही होने से सुखाड़ की नौबत आ गई थी, जिससे निपटने के लिए किसानों ने डीजल पंपसेट सहित जंहा जो सिचाई के साधन उपलब्ध थे, उससे अपने फसल को बचाया।

अब पिछले चार दिनों से हुई बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने सबकुछ बर्वाद कर दिया। जिससे किसानों की रही सही उम्मीदे भी टूट गई है। पंसस सुशील कामत जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को फसलक्षति का मुआवजा देने की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नए अवतार में आ रही Royal Enfield Continental GT 650: बड़े बदलावों के साथ होगी एंट्री!

Royal Enfield Continental GT 650: भारतीय सड़कों पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली...

टाटा पंच ईवी 2026 फेसलिफ्ट: कीमत और धांसू फीचर्स, खरीदने से पहले जानें सबकुछ

Tata Punch EV: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है...

शेयर बाजार: किन कंपनियों ने किया निवेशकों को मालामाल, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Stock Market: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कुछ कंपनियों पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें