back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: बासोपट्टी में फांसी के फंदे पर झूल गई महिला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

Madhubani News: बासोपट्टी में फांसी के फंदे पर झूल गई महिला| जहां, मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत (Woman hanged herself in Madhubani’s Basopatti) डामू पंचायत के मुसहरी टोल में एक 45 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर अपने से आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में सामने आया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से विक्षित महिला थी। इस संबंध में मृतक महिला के भाई भिखारी सदा ने बताया कि मृतक महिला के तीन पुत्री और दो पुत्र है। तीनों पुत्री की शादी हो गई है। वहीं एक पुत्र शादी के बाद अपने पिता और भाई के साथ राजस्थान में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर मृतक महिला अकेली रहती थी और वह मानसिक रूप से कमजोर थी।

इससे पूर्व भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया है। मालुम हो  कि मृतक महिला का शव घर से एक सौ मीटर दूर खेत में लगे एक आम के पेड़ पर लटका हुआ मिली।

सुबह पड़ोस की महिलाएं खेत तरफ जा रही थी, तो आम के पेड़ से शव को फंदे में लटका देखा, तो महिलाओं के द्वारा फंदे को काटकर शव को मृतक महिला के दरवाजे पर लाकर बासोपट्टी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाते ही अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार के निर्देश पर पीएसआई प्रिया कुमारी, एसआई मधु कुमार सिंह और अशरफ अली दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। तथा पुलिस जांच में जुट गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नए अवतार में आ रही Royal Enfield Continental GT 650: बड़े बदलावों के साथ होगी एंट्री!

Royal Enfield Continental GT 650: भारतीय सड़कों पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली...

टाटा पंच ईवी 2026 फेसलिफ्ट: कीमत और धांसू फीचर्स, खरीदने से पहले जानें सबकुछ

Tata Punch EV: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है...

शेयर बाजार: किन कंपनियों ने किया निवेशकों को मालामाल, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Stock Market: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कुछ कंपनियों पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें