back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga News: 39 रसोइयों से 3.95 लाख लोगों को भरपेट भोजन, 4 प्रखंड, 21 पंचायत In Flood

spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

Darbhanga News: 39 रसोइयों से 3.95 लाख लोगों को भरपेट भोजन, 4 प्रखंड, 21 पंचायत In Flood| जहां, अब तक 03 लाख 95 (39 kitchens in Darbhanga provide enough food to 3.95 lakh people, 4 blocks, 21 panchayats in flood) हजार से अधिक लोगों ने भोजन किया। 39 जगहों पर सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किया जा रहा है।

- Advertisement -

- Advertisement -

04 प्रखंडों के 21 पंचायत पूर्ण रूप से प्रभावित हैं। अब तक 02 लाख 24 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 158 क्विंटल पशुचारा का वितरण किया गया है। 24 हजार से अधिक पॉलिथीन शिट्स का वितरण हो चुका है। पीएचईडी की ओर से 44 चापाकल गाड़े गए हैं।

जहां, जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिला आपदा प्रबंधन शाखा से मिली जानकारी में, जिले के गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, किरतपुर एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के 21 पंचायत के 85 गांव पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित हो गए हैं। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल-39 स्थलों पर सामुदायिक रसोई घर चलाई जा रही है, जिनमें अब तक 03 लाख 95 हजार 718 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह-शाम भोजन किए है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga College of Engineering में सजेगी यादों की महफिल, पहली बार हो रहा भव्य एलुमनी मीट, जानें क्या है खास

प्रतिवेदन के अनुसार किरतपुर प्रखंड के खैसा जमालपुर पंचायत के बाढ़ आश्रय स्थल वर्दीपुर कम्युनिटी किचन में अब तक 1,149 लोग एवं कुबौल-ढांगा पंचायत के कमला बांध ढांगा कम्युनिटी किचन में अब तक 1,100 लोगों ने सुबह-शाम भोजन किए है।
प्रतिवेदन के अनुसार पशुपालन विभाग की ओर से 158 क्विंटल पशुचारा का वितरण किया गया है।

बाढ़ से अबतक 33,075 पशु प्रभावित हुए हैं। इनमें किरतपुर अंचल में सर्वाधिक 12 हजार पशु बाढ़ से प्रभावित हुए है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए 81 निःशुल्क नावों का परिचालन कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित निष्क्रमित आबादी के बीच अब तक 24 हजार 466 पॉलीथिन शीट्स का वितरण करवाया गया है।

किरतपुर प्रखंड में एक बाढ़ राहत शिविर संचालित है। इसमें 62 लोग में रह रहे हैं।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा 44 चापाकल गरवाया गया है। नौ वॉटर टैंक के माध्यम से पानी आपूर्ति कर रही है एवं 70 शौचालय बनवाया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांध पर विद्युत आपूर्ति के लिए 23 जेनरेटर संचालित किया जा रहा है।

5,774 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाया गया है एवं चिकित्साकृत किया गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 52 मोबाइल चिकित्सा शिविर एवं 09 मोबाइल एम्बुलेंस कार्यरत है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3,200 हैलोजन टेबलेट वितरित किया गया एवं 265 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: देवघर में मोबाइल गुम, दरभंगा में खाता साफ! Cyber Fraud का ऐसा खेल कि आप भी हो जाएंगे हैरान... पढ़िए एक छोटी सी चूक

आज प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में 2000 से अधिक भोजन सामग्री की पैकिंग किया गया। इसमें चूड़ा, चना, चीनी, मोमबत्ती, माचिस, ओआरएस पैकेट आदि दिया गया। डीएम राजीव रौशन ने सभी संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर निष्क्रमित आबादी के बीच बाढ़ राहत कार्य चलवाने एवं बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: आपदा पीड़ितों के मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, विधायक ने बांटे 12.36 लाख के चेक, जानिए किसे मिली कितनी राशि

जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को बेहतर ढंग से आपदा प्रबंधन के कार्यों के बारे में निर्देश दिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Hardik Pandya: तलाक के बाद भी हार्दिक पांड्या ने जीता दिल, बेटे और नताशा को दिया 4 करोड़ का आलीशान तोहफा

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हार्दिक पांड्या मैदान पर अपने हरफनमौला खेल...

टाटा पंच ईवी 2026 फेसलिफ्ट: कीमत और धांसू फीचर्स, खरीदने से पहले जानें सबकुछ

Tata Punch EV: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है...

Puducherry Politics: पुडुचेरी की राजनीति में कांग्रेस का दांव, DMK को साधने की तैयारी, नारायणसामी ने ठोका नेतृत्व का दावा

Puducherry Politics: भारतीय सियासत का अखाड़ा, जहाँ गठबंधन की बिसात पर मोहरें हर चाल...

शेयर बाजार: किन कंपनियों ने किया निवेशकों को मालामाल, जानिए पूरा लेखा-जोखा

Stock Market: बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कुछ कंपनियों पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें