back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

NEET-UG Paper Leak | CBI की तीसरी चार्जशीट दाखिल, अखबार के रिपोर्टर समेत 21 आरोपी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

NEET-UG Paper Leak | CBI की तीसरी चार्जशीट दाखिल, अखबार के रिपोर्टर समेत 21 आरोपी| जहां नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने (CBI files third chargesheet in NEET-UG paper leak) तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। इसमें,ज मालुद्दीन उर्फ जमाल जो हजारीबाग के एक समाचार पत्र के रिपोर्टर हैं, समेत 21 लोगों को आरोपी बनाया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है। ये चार्जशीट पटना स्थित सीबीआई के विशेष कोर्ट में दाखिल किया गया है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में इस केस में जैसे-जैसे जांच का दायरा आगे बढ़ेगा कुछ और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की जा सकती है। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें 21 लोगों को आरोपित बनाया गया है। ये चार्जशीट पटना स्थित सीबीआई के विशेष कोर्ट में दाखिल किया गया है।

सीबीआई ने अबतक तीन चार्जशीट दायर की है, जिसमें कुल 40 लोगों को आरोपित बनाया है। पहली चार्जशीट में 13 लोगों को आरोपित बनाया गया था। दूसरे में 6 और तीसरे में 21 लोगों को आरोपित बनाया गया है। चार्जशीट में आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 109 (उकसाना), धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात), धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 380 (चोरी), धारा 201 (साक्ष्य गायब होने का कारण) और धारा 411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  NEET Student Death: पटना में शंभू हॉस्टल की छात्रा मौत में CBI की Big UpDate कैंची, कलम, कॉपी, किताब, बैग, कपड़े और भाई की मोबाइल ले गई साथ ... पढ़िए अलग-अलग कमरों में क्या हुआ!

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि पांच मई की सुबह नीट के पेपर्स से भरे ट्रंक हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में पहुंचाए गए थे। ट्रक एक कंट्रोल रूम में रखे गए थे। पेपर पहुंचने के तुरंत बाद स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और डिप्टी प्रिंसिपल इम्तियाज आलम ने मास्टरमाइंड पंकज कुमार को कंट्रोल रूम में जाने की इजाजत दी थी।

इस मामले में 01 अगस्त को सीबीआई ने 13 आरोपितों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने 22 जून से इस मामले की जांच शुरू की थी। 26 जून को ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल समेत 3 को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने 20 सितम्बर को छह आरोपितों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल की थी।

इसमें बलदेव कुमार उर्फ चिंटू, सनी कुमार, एहसानुल हक (प्रिंसिपल, ओएसिस स्कूल, हज़ारीबाग़ और सिटी कोऑर्डिनेटर हजारीबाग), मो.इम्तियाज आलम (उप-प्रिंसिपल, ओएसिस स्कूल और केंद्र अधीक्षक), जमालुद्दीन उर्फ जमाल (एक समाचार पत्र, हजारीबाग के रिपोर्टर) और अमन कुमार सिंह आरोपित हैं।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि 5 मई की सुबह NEET के पेपर्स से भरे ट्रंक हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में पहुंचाए गए थे। ट्रंक एक कंट्रोल रूम में रखे गए थे। पेपर पहुंचने के तुरंत बाद, स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक और डिप्टी प्रिंसिपल इम्तियाज आलम ने मास्टरमाइंड पंकज कुमार को कंट्रोल रूम में जाने की इजाजत दी थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Tourism Policy: धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया पंख, नीतीश सरकार का बड़ा कदम...विशेष योजना और बढ़ती भीड़ रंगत बदलने को तैयार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया, सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री! धुरंधर बिहारी… ई… शान का जलवा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें