back to top
22 जून, 2024
spot_img

Darbhanga News: देखें VIDEO | मंत्री विजय चौधरी पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच, लौटने में काफिले की ठोकर से बाइक सवार जख्मी, घेराव, हंगामा, देखें VIDEO |

spot_img
Advertisement
Advertisement

तीश झा। Darbhanga News: देखें VIDEO | मंत्री विजय चौधरी पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच, लौटने में काफिले की ठोकर से बाइक सवार जख्मी, घेराव, हंगामा, देखें VIDEO | 

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी आज बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा करने दरभंगा पहुंचे थे। इस दौरान कोसी पश्चिमी तटबंध के कटाव का उन्होंने निरीक्षण किया। साथ ही, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों से मिले। कहा कि ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जहां सीओ कर सकता है डीएम नहीं कर सकता। डीएम कर सकता है मंत्री नहीं कर सकता। एक पीड़ित के यह कहने पर कि आप हमारे बीच आएं हैं हम सब धन्य हैं, इसपर मंत्री श्री चौधरी ने कहा हम आपके दरबार में हाजिर हुए हैंं। इस दौरान मंत्री श्री चौधरी ने राहत कार्यों की समीक्षा की। कई आवश्यक निर्देश दिए।

मगर, जैसे ही मंत्री श्री चौधरी वापस दरभंगा की ओर निकले। इस वापस लौटने के क्रम में वाहन के काफिले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्थानीय एक पुलिस पदाधिकारी के वाहन को घेर कर घंटों सड़क जामकर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया एवं पदाधिकारी को जमकर खड़ी खोटी सुनाई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार सूबे के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ दरभंगा के सभी आलाधिकारी समेतत जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों के वाहनों का काफिला चल रहा था। सभी लौट रहे थे। इसी दौरान काफिले के किसी वाहन से मझौरा गांव के  शिवकांत ठाकुर उर्फ पप्पू जो मोटरसाइकिल से गांव से बेनीपुर की तरफ आ रहे थे, ठोकर लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान घटना की सूचना मिलते ही बेनीपुर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन तत्काल आक्रोशित लोगों ने डीएसपी के वाहन को घेर कर अपने कब्जे में ले लिया और मंत्री को वापस घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे।

इसकी सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और डीएसपी की गाड़ी सहित आक्रोशित लोगों को शांत करते हुए निजी अस्पताल पहुंचे। घायल के परिजनों ने चिकित्सक के सलाह पर बेहतर चिकित्सा के लिए घायल को लेकर जिला मुख्यालय चले गए।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें