back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: लदनियां में वाहन पलटा, चालक की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

Madhubani News: लदनियां में वाहन पलटा, चालक की मौत| लदनियां थाना क्षेत्र के छपकी गांव के समीप एनएच 227 पर रविवार की रात्रि एक चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर एनएच ऑथरिटी शेड में ठोकर मारकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस घटना में चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में मातम छाया गया।

- Advertisement -

अपर थानाध्यक्ष सह इस केस के आईओ कार्तिक भगत ने बताया कि युवक रात करीब तीन बजे लदनियां बाजार से झिझिया देखकर चार चक्का वाहन से अपने गांव लौट रहा था। थाना से महज कुछ दूरी पर छपकी गांव के समीप चालक अपना संतुलन खो जाने से वाहन  एनएच ऑथरिटी में ठोकर मार दिया।

- Advertisement -

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के दोनवारी गांव निवासी पूर्व इंजीनियर देवनाथ यादव का पुत्र 24 वर्षीय मधुप कुमार बताया गया है। टक्कर इतना जबरदस्त था कि चार चकिया एवं शेड बुरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना को देखते हुए आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा घायल चालक को  लदनियां सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी Police का डबल धमाका, लूटी बाइक के साथ गांजे की खेप भी बरामद, दो शातिर अपराधी दबोचे

चिकित्सक ने जख्मी को मृत्यु होने की पुष्टि किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। उन्होंने कहा कि मृतक के संबंधी राम प्रकाश यादव के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...

शिखर धवन की ग्रैंड वेडिंग: रोहित शर्मा और सुरेश रैना समेत इन दिग्गजों ने दी गब्बर को बधाई

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने हाल...

Delhi Terror Alert: राजधानी दिल्ली में मंडराया आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Delhi Terror Alert: राजधानी दिल्ली एक बार फिर दहलीज पर बैठी है, जहां हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें