spot_img

Darbhanga News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी दुर्गापूजा पर निगहबानी

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

तीश झा,Darbhanga News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी दुर्गापूजा पर निगहबानी। जहां, बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने की उद्देश्य से सभी प्रशासनिक व्यवस्था पूरी कर ली गई है । जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश पर अनुमंडल स्तर पर चार शिफ्ट में नियंत्रण कक्ष चालू किया गया है। जिसे अत्याधुनिक व्यवस्था से लैस किया गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

दूसरी ओर, सभी पूजा स्थलों के साथ-साथ थाना स्तर पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है एवं नियंत्रण कक्ष से लेकर थाना स्तर तक पुलिस वलों को 24 घंटा तैयार रहने के का निर्देश देते हुए रिजर्व रखा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष चालू किए गए हैं जो चार शिफ्ट में निरंतर कार्यरत रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

इसमें सरकारी नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या के साथ-साथ नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित सभी कर्मियों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दी गई है ।साथ ही नियंत्रण कक्ष में भी दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल को रिजर्व में रखा गया है।

दूसरी ओर, बेनीपुर प्रखंड के दंडाधिकारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण उक्त स्थान पर महीनाम में पंकज कुमार तकनीकी सहायक एवं सुपौल में पप्पू कुमार पासवान का प्रतिनियुक्त पुलिस बल के साथ की गई है।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

बहेड़ा थाना एवं अलीनगर थाना के साथ-साथ अनुमंडल क्षेत्र में कूल 28 दुर्गा पूजा स्थल जिसमें बेनीपुर 25 एवं अलीनगर में 3 पूजा स्थल पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए हैं ।जिसका मॉनिटरिंग अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा एवं अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार स्वयं करेंगे।

अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया की कड़ी निगहबानी की जा रही है अफवाह फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis

पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

Patna Coaching: पटना के छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल में JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया#PatnaCoaching,#BiharEducation,#SamratChoudhary

भोजपुर में न्याय की कवायद! यूपी-हरियाणा से आए कांग्रेस के दिग्गज, भरत तिवारी के परिवार से मिलकर क्या कहा? क्या राहुल गांधी भी आएंगे?

Bhojpur News: भोजपुर में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मिलने यूपी और हरियाणा से कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्#BhojpurNews,#BharatTiwari,#CongressBihar

भागलपुर में मां के सामने नदी में समा गईं दो बेटियां, चीखती रह गई मां, मशक्कत के बाद मिले शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में कटरिया नदी में स्नान के दौरान दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। मां किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन 12 और 4 साल की बच्चियां नदी की ते#BhagalpurDrowning,#BiharNews,#RiverAccident