spot_img

Bihar News: Motihari News: खाकी के घर अंगुरी…RPF इंस्पेक्टर ऑफिस में थे, बना रहे थे रिपोर्ट, घर पर पड़ी रेड, जो मिला मचा हड़कंप…उठे सरकार पर सवाल

spot_img
- Advertisement -

Bihar News: Motihari News: खाकी के घर अंगुरी…RPF इंस्पेक्टर ऑफिस में थे, बना रहे थे रिपोर्ट, घर पर पड़ी रेड, जो मिला मचा हड़कंप…उठे सरकार पर सवाल। जहां, मोतिहारी से बड़ी खबर है। यहां, पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने बापूधाम रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के आवास पर बीती रात छापेमारी कर शराब की कई बोतलें एवं नकदी बरामद की है।

- Advertisement -

- Advertisement -

करीब दो घंटे तक चली छापेमारी में 22 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ है। वहीं आठ बोतल शराब आरपीएफ इंस्पेक्टर के आवास की खिड़की से नीचे फेंका गया था। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार साइबर पुलिस उपाधीक्षक मो. वसीम फिरोज के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मोतिहारी के नगर थाना की पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आरक्षी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के आवास पर छापामारी कर 22 बोतल अंग्रेजी शराब और 94,900 रुपए नकद बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

सहायक अभियंता सुनील कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर TRD सुनील कुमार, यातायात निरीक्षक विनोद कुमार के साथ करीब सात बजे स्थल निरीक्षण कर आरपीएफएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता वापस अपने आरपीएफ थाना में लौटकर बैठे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर के ऑफिस में संयुक्त रिपोर्ट बन रहा था उसी वक्त नगर थाना की पुलिस की छापा पड़ी।

यह भी पढ़ें:  Bihar IPS RPF DG बिहार के 'कड़क' IPS अधिकारी की धमाकेदार एंट्री! अब रेलवे की सुरक्षा संभालेंगे, 2030 तक का है प्लान

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुप्त सूचना के आधार पर बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर के आवास पर छापेमारी करने का आदेश दिया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता के घर से 22 बोतल विदेशी शराब, आठ फूटी हुई शराब की बोतलें और लगभग एक लाख रुपए कैश बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही इंस्पेक्टर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  बड़ा खुलासा! पीएम मोदी के खिलाफ कॉकरोच आंदोलन को मिल रही 'अमेरिकी फंडिंग'? गायिका मैरी मिलबेन का दावा, देश में हड़कंप!

https://www.youtube.com/@DeshajTV?sub_confirmation=1

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सोशल मीडिया पर आम जनता से तस्करी की सूचना साझा करने की अपील की थी, जिसके चलते यह छापेमारी संभव हो पाई। गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी वसीम फिरोज के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और नगर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews