back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News: Darbhanga के युवक की Madhubani में संदिग्ध मौत…हादसा या हत्या?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

Madhubani News: Darbhanga के युवक की Madhubani में संदिग्ध मौत…हादसा या हत्या?| मधुबनी में बीती देर शाम अड़रिया संग्राम स्थित मिथिला हाट के पास एक युवक दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के केरवा कोईट गांव (Suspicious death of Darbhanga youth in Madhubani) निवासी मुनेश्वर यादव का छोटा पुत्र 24 वर्षीय मोहित यादव की मौत हो गई।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के केरवा कोईट गांव निवासी मुनेश्वर यादव के छोटा पुत्र 24 वर्षीय मोहित यादव घोघरडीहा निवासी राघो झा के ट्रक पर गत 18 महीने से चालक के रूप में कार्यरत था। वह गुरूवार को दीपावली मनाने के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। इसकी जानकारी उन्होंने अपने परिजन को दी थी।

लेकिन ट्रक मालिक अपने कुछ काम से झंझारपुर भेजा था। जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक के मालिक ने परिजन को मौत की खबर छुपाते हुए फोन किया कि मोहित की तबियत खराब हो गई है। इसलिए आप लोग झंझारपुर आइए। कुछ ही मिनट के बाद पुनः फोन किया कि सदर अस्पताल मधुबनी आइए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bhumi: बिहार भूमि में बड़ा बदलाव: CO को प्रमोशन, DCLR को ₹50 हजार

परिजन आनन-फानन में देर शाम मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे। जहां माॅडल अस्पताल के बरामदे पर लावारिस अवस्था में शव को देख होशोहवास हो गए। मृतक के चचेरा भाई अमरजीत यादव ने बताया कि मोहित को विगत आठ महींनें से वेतन नहीं दे रहा था, जो बार-बार अपने माता पिता से कहता था।

उन्होंने ने शंका जाहिर कर कहा कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर अपना बकाया वेतन मांगा जिसपर ट्रक मालिक ने घटना का अंजाम दिया होगा। अगर ऐसी बात नही थी, तो शव को लावारिस अवस्था में अस्पताल में छोड़कर नही फरार होते।

वहीं झंझारपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौप दिया और परिजन का फर्द बयान लेकर मामले की तहकीकात में जुट गये हैं। इधर माता पिता एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...

IIM Recruitment: IIM मुंबई में एसोसिएट मैनेजर सहित कई पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

IIM Recruitment: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) मुंबई में नौकरी का सपना देख रहे...

भारतीय Stock Market में विदेशी निवेश: फरवरी 2026 में FIIs ने दिखाया भरोसा

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs)...

BSNL का नया ₹449 प्लान: लंबी वैधता के साथ किफायती BSNL Plan

BSNL Plan: अगर आप भी हर महीने रिचार्ज की झंझट से मुक्ति चाहते हैं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें