back to top
27 नवम्बर, 2025

Bihar Police: बिहार में दो IPS अधिकारियों समेत नौ पुलिस पदाधिकारियों को नई जवाबदेही

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement - Advertisement

Bihar Police: दो IPS अधिकारियों समेत नौ पुलिस पदाधिकारियों का Transfer। जहां, बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय ने दीपावली के तत्काल बाद दो आईपीएस अधिकारियों समेत नौ पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस तबादले को बड़े पैमाने पर बेहतर पुलिसिंग के तौर पर देखा जा रहा है।

- Advertisement - Advertisement

इसमें पटना जिला में दानापुर एसडीपीओ-1 2021 बैच के आईपीएस भानु प्रताप सिंह बनाए गए हैं। दानापुर की एसडीपीओ दीक्षा को अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

- Advertisement -

वहीं, सुशील कुमार को शिवहर का एसडीपीओ, पंकज कुमार शर्मा को पूर्णिया नगर का एसडीपीओ-1, पुष्कर कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में पुलिस उपाधीक्षक एवं अनिल कुमार को को बिहार विशेष सैन्य पुलिस बल-1 पटना में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार की 10 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, खाते में आने वाले हैं 10,000 रुपये, जानिए पूरी योजना

बिहार पुलिस सेवा के राकेश कुमार को शेखपुरा का एसडीपीओ, अनोज कुमार को विशेष शाखा, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक, हुलास कुमार को नवादा सदर का एसडीपीओ-1, सुबोध कुमार को पूर्णिया के बनमनखी का एसडीपीओ, सारण की पुलिस उपाधीक्षक, यातायात बसंती टुडडू को सारण के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, 52 ट्रेनें रद्द, लाखों यात्री बीच सफर में फंसे!

मुजफ्फरपुर नगर में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात IPS भानू प्रताप सिंह का ट्रांसफर किया गया। अब उन्हें पटना के दानापुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -1 के रूप में पदस्थापित किया गया है। भानू प्रताप सिंह 2021 बैच के आइपीएस हैं।

वहीं दानापुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पद पर सेवा दे रहीं आइपीएस दीक्षा को अब सहायक पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना के रूप में भेजा गया है।

वहीं, मोतिहारी की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) कुमारी दुर्गा शक्ति को एसडीपीओ, पकड़ीदयाल का अतिरिक्त प्रभार, सीमा देवी को मुजफ्फरपुर, नगर का एसडीपीओ-1 के पद पर पदस्थापित स्थानांतरित करने के साथ ही पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरपुर (साईबर क्राइम) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार की 10 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 28 तारीख को खाते में आएंगे 10-10 हजार रुपये!

मुजफ्फरपुर की पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) सीमा देवी की भी जिम्मेवारी में फेरबदल हुआ है। उन्हें अब पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम ) मुजफ्फरपुर के साथ-साथ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी-1, मुजफ्फरपुर नगर का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सरकार के अगले आदेश तक ये सभी पदाधिकारी इन पदों पर अपनी सेवा देंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में BSP विधायक को तोड़ने की कोशिश का आरोप, क्या दोहराया जाएगा 2020 का इतिहास?

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही सियासी हलचल तेज़ हो...

बिहार में ‘एक’ विधायक पर टिकी सरकार? NDA पर BSP का गंभीर आरोप, ‘हमारे इकलौते MLA को तोड़ने की कोशिश’

पटना की सियासी गलियों में इन दिनों गर्मागर्मी है, और वजह है बिहार की...

रोहतास में ‘नाच पार्टी’ की हकीकत: 17 लड़कियां मुक्त, शोषण के आरोपों की जांच

रोहतास न्यूज़: शादी-ब्याह के माहौल में डीजे और नाच पार्टियों का चलन आम है,...

बिहार में राशन कार्ड से वंचितों के लिए बड़ी खबर: प्रधान सचिव ने दिए कैंप लगाकर कार्ड बनाने के निर्देश

बिहार के लाखों वंचित परिवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें