spot_img

Muzaffarpur News: देखें VIDEO | छठ घाटों पर हर जरूरी चीजें रहेंगी उपलब्ध, देखें VIDEO |

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार: Muzaffarpur News: छठ घाटों पर हर जरूरी चीजें रहेंगी उपलब्ध| डीएम सुब्रत कुमार सेन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने छठ घाटों का निरीक्षण किया है। सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी

- Advertisement -

फीडबैक लेकर घाटों की स्वच्छता और सुरक्षा के निर्देश
मुजफ्फरपुर,
महान पर्व छठ पूजा के सफल (All necessary things will be available at Chhath Ghats of Muzaffarpur) आयोजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेकर घाटों की स्वच्छता और सुरक्षा के लिए निर्देश दिए।

- Advertisement -

- Advertisement -

प्रशासन की तत्परता
जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र के कई प्रमुख घाटों का दौरा किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन ने घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घाटों की साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग, और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  पटना विधान परिषद चुनाव |निशांत के मोर्चे से एकै साधे सब सधै : अनंत सिंह का 'मास्टरस्ट्रोक', नीरज कुमार ने दिया बड़ा संकेत!

सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
गहरे पानी में दुर्घटनाओं से बचाव के लिए डीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। निजी नावों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है और आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर तैनात हैं। मेडिकल टीमें और डॉक्टरों की व्यवस्था भी की गई है।

सुविधाओं की व्यापक तैयारी
महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, अस्थायी शौचालय, पेयजल, लाइट, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक और सुरक्षा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

घाटों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित बनाने की तैयारी
 छठ घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाने तथा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाटों एवं आने जाने वाले मार्ग पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की पूरी टीम सक्रिय एवं तत्पर है। शहरी क्षेत्र में नगर आयुक्त-कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से घाटों का निरीक्षण करने तथा लगातार मॉनिटर कर घाटों की साफ-सफाई से लेकर अन्य आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराने के लिए पूरी टीम तत्पर है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Holding Tax GOOD & BAD NEWS गांव वालों की हुई बल्ले-बल्ले! अब बिहार में घरों पर नहीं देना होगा होल्डिंग टैक्स | मगर खुल गया -पंचायतों की कमाई का नया रास्ता

न केवल शहरी क्षेत्र में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी

जिलाधिकारी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि न केवल शहरी क्षेत्र में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को घाटों का निरीक्षण करने तथा पूजा समिति के सदस्यों/पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर छठव्रतियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है और सभी सक्रिय हैं।

छठ व्रत स्वच्छता एवं पवित्रता का महान पर्व

छठ व्रत स्वच्छता एवं पवित्रता का महान पर्व है। इसके लिए छठ घाटों तथा वहां आने जाने वाले रास्तों पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने तथा ‌ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने एवं चूना का लाइनिंग करने को कहा।

जनमानस से डीएम की बड़ी और सार्थक अपील

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर ‌ बाहर से हजारों की संख्या में लोग घर आते हैं तथा उन्हें निकटवर्ती नदी तालाब के जल स्तर की जानकारी नहीं होती हैं जिससे गहरे पानी में जाने से दुर्घटनाएं हो सकती है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की है कि वे अनावश्यक नदी/तालाब में प्रवेश नहीं करें , गहरे पानी में नहीं जायें तथा प्रशासन द्वारा दिये जा रहे एहतियाती उपायों/ निर्देशों का पालन करें।

हर आवश्यक व्यवस्था रहेंगी घाटों पर मौजूद 

यह भी पढ़ें:  Bihar Train Tickets दिवाली पर घर आना सपना! दिल्ली-मुंबई से बिहार की ट्रेनें 4 मिनट में फुल, IRCTC साइट क्रैश

निजी नावों के परिचालन पर रोक लगाया गया है। इस आदेश ‌ का अनुपालन अनुमंडल पदाधिकारी को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। ‌ नदियों और तालाबों में किसी भी आपात/अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु ‌ ‌पर्याप्त संख्या में नाव,गोताखोर तथा एसडीआरएफ ‌की तैनाती की गई है। उन्हें अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने तथा सक्रिय एवं तत्पर रहने का सख्त निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त सिविल सर्जन को डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ को आवश्यक दवा के साथ मुस्तैद रहने तथा ‌ सदर अस्पताल एवं एसकेएमसीएच ‌ मैं आपात स्थिति हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सक्रिय अवस्था में रखने का निर्देश दिया गया है।

घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था

छठ घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था से लेकर अस्थायी शौचालय,पेयजल की व्यवस्था,कंट्रोल रूम, मेडिकल टीम की तैनाती, ‌ लाइट की समुचित व्यवस्था, ‌ भीड़ प्रबंधन , ट्रैफिक व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था, ‌ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती आदि की सुचारू एवं सुदृढ़ व्यवस्था रखी जाएगी। ‌‌

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर नगर आयुक्त विक्रम विरकर, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार,‌‌ अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार अपर समाहर्ता आपदा मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सुधीर कुमार सिन्हा डीआरडीए डायरेक्टर संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी अमित कुमार, अंचलाधिकारी महेंद्र शुक्ला, सहित कई अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत से हारकर भी नहीं मानी हार! पाकिस्तानी महिला टीम ने किया धमाकेदार कमबैक, सेमीफाइनल में एंट्री | मगर कप्तान फातिमा सना- सेंड ऑफ

Pakistan Women's Team: महिला एशिया कप 2026 में भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान महिला टीम ने शानदार वापसी की। हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, भारत-पाकिस्#PakistanWomenTeam,#WomensAsiaCup2026,#IndiaPakistanFinal

Ayodhya Ram Mandir CEO राम मंदिर में आज से नया ‘बॉस’! क्या रोक पाएंगे चढ़ावा चोरी, फिर जीतेंगे भक्तों का भरोसा? | पढ़िए –...

Ayodhya Ram Mandir CEO: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। चढ़ावा चोरी की घटना के#AyodhyaRamMandir,#JitendraMishraCEO,#RamMandirNews

Bihar NIA Raid पटना में NIA का कोहराम! 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया ‘मोस्ट वांटेड’, खंगाले जा रहे आतंकी कनेक्शन

Bihar NIA Raid: पटना में NIA की बड़ी छापेमारी में लगभग 20 लाख रुपये नकद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने एक 'मोस्ट वांटेड' को भी पकड़ा है, आतंकी कनेक्शन की आशं#BiharNIA,#PatnaRaid,#TerrorFunding

बिहार में बड़ा एक्शन! 4000 माफिया की संपत्ति जब्त होगी, चिराग पासवान के MLA का नाम आया सामने | जानिए – लॉ एंड ऑर्डर...

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस ने माफिया और संगठित अपराध से जुड़े करीब 4000 लोगों की पहचान कर संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। इनमें चिराग पासवान की पार्टी के विधायक अ#BiharCrimeNews,#BiharPoliceAction,#AssetSeizure