spot_img

Darbhanga News: बड़ी खबर, ई-रिक्शा से ठोकर के बाद युवक की मौत, परिजनों का आरोप मौत की असल वजह यह है …

spot_img
- Advertisement -

जाले। अतरबेल-जाले मुख्य सड़क पर सुखाई पोखर के निकट सोमवार की देर शाम लगभग आठ बजे एक युवक को ई-रिक्शा ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान बेलदार टोल निवासी मंहत महतो के 40 वर्षीय पुत्र राम इकबाल महतो के रूप में हुई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

इलाज के दौरान मौत –

युवक को गंभीर अवस्था में परिजनों ने नजदीक के अनिलम हेल्थ केयर नामक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत गलत सुई देने के कारण हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सात समंदर पार से घर लौटे परदेशी! जमुई में छठ महापर्व पर उमड़ी भारी भीड़

ग्रामीणों का आक्रोश –

युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने निजी अस्पताल के दरवाजे को तोड़फोड़ किया और गमले भी तोड़े। उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में पराली जलाने वाले किसानों की खैर नहीं, सैटेलाइट से हो रही निगरानी

पुलिस की कार्रवाई –

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश कर रही है। समाचार भेजे जाने तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज