spot_img

Muzaffarpur News | Shivdaha Solar Street Light Scam | अब तक जांच रिपोर्ट नहीं, कहीं अधिकारियों की मिली भगत तो नही?

spot_img
- Advertisement -

गायघाट प्रखंड के शिवदहा पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाइट घोटाले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। उप मुखिया भारती देवी ने जांच रिपोर्ट में देरी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं कि वे जानबूझकर रिपोर्ट देने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पंचायत स्तर पर न्याय नहीं मिला तो वे मामले को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगी।

- Advertisement -

जांच रिपोर्ट पर ‘ सवाल ‘, भारती देवी ने कहा –

इस मामले में जांच के लिए टीम भी गठित की गई थी, जिसमें अनियमितताएं भी सामने आईं थीं, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि घोटाले के स्पष्ट प्रमाण होने के बावजूद अधिकारी जानबूझकर मामले की गंभीरता को नजरअंदाज कर रहे हैं।

- Advertisement -

घोटाले का खुलासा और राजनीति में गर्मी

शिवदहा पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाइट घोटाले का मामला सामने आने के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। उप मुखिया ने पचायती राज मंत्री केदार गुरु से भी शिकायत की है और इसे लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार विरोध हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के मुखिया गणेश ठाकुर ने घटिया गुणवत्ता वाली सोलर लाइट्स की आपूर्ति की है, जिनकी ऑनलाइन कीमत 1650 रुपये है, जबकि इन लाइट्स को 6900 रुपये की दर से खरीदा गया।

- Advertisement -

पंचायती स्तर पर सरकार के फंड का गलत उपयोग

मामले के तूल पकड़ने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि सरकार द्वारा पंचायतों में स्ट्रीट लाइट्स लगाने के लिए आवंटित लाखों रुपये की राशि का सही उपयोग हुआ है या नहीं। स्थानीय लोग और नेताओं का कहना है कि इस घोटाले ने न केवल सरकारी राशि के दुरुपयोग को उजागर किया है, बल्कि इसने ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता की कमी को भी सामने ला दिया है।

क्या मिलेगा न्याय?

अब सवाल यह उठता है कि क्या इस घोटाले में दोषी अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी, या इसे भी अन्य भ्रष्टाचार की तरह दबा दिया जाएगा। उप मुखिया भारती देवी ने चेतावनी दी है कि अगर स्थानीय प्रशासन से न्याय नहीं मिलता तो वे उच्च न्यायालय का रुख करेंगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में हाईवे पर पलटा शराब से भरा ट्रक, बोतलें लूटने उमड़ी भीड़; अब पुलिस का आया ये फरमान

Bihar Liquor Loot: दरभंगा में शराब से लदा एक हरियाणा नंबर का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद लोगों में बोतलें लूटने की होड़ मच गई, जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सख्त#BiharLiquorLoot,#DarbhangaNews,#BiharPolice

Patna Civil Court पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप! तुरंत खाली कराया गया पूरा परिसर, जानें ताजा अपडेट

Patna Civil Court: पटना सिविल कोर्ट और पटना सिटी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद अदालती कार्यवाही रोककर पूरे परिसर को तुरंत खाली कराया गया। पुलिस, बम निरोधक#PatnaNews,#CivilCourtBombThreat,#BiharPolice

मधुबनी में नशा मुक्ति पर बड़ा एक्शन, अवैध कारोबार, सेवन और तस्करी की जानकारी मिले तुरंत कीजिए कॉल ! हेल्पलाइन नंबर जारी

Madhubani Anti-Drug Campaign: मधुबनी में नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सख्त निर्देश दिए हैं। अवैध धंधों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9031674255 भी#MadhubaniNews,#AntiDrugCampaign,#BiharPolice

Bihar Train News बिहार में 383 ट्रेनों पर बड़ा संकट! पटना जंक्शन समेत इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी कोई गाड़ी, यात्रा से पहले जान...

Bihar Train News: बिहार में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 383 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। दानापुर और सोनपुर मंडल में रेलवे कार्य के कारण दिल्ली-कामाख्या और गरीब रथ जैसी प्र#BiharTrainNews,#PatnaJunction,#IndianRailways