spot_img

Darbhanga News: Ahalya Sthan Power Substation के कृषि फीडर में Breakdown! 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी, कमतौल| कमतौल के अहल्यास्थान पावर सब स्टेशन के एक कृषि फीडर में ब्रेकडाउन हो जाने के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते नगर पंचायत कमतौल अहियारी के वार्ड नौ, दस, और ग्यारह के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता अपने बिजली पर निर्भर कार्यों के लिए खासे परेशान रहे।

- Advertisement -

उपभोक्ताओं की शिकायतें –

वार्ड के निवासी बृजनन्दन ठाकुर, राम नरेश ठाकुर, सुशील ठाकुर, विसुनदेव तिवारी, मनोरंजन कुमार, संजय कुमार आदि ने बताया कि बिना सूचना के बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत के नाम पर बिजली बिल में डेढ़ गुना इजाफा तो हुआ, लेकिन सुविधा नगर पंचायत स्तर की नहीं मिली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा LNMU में खेल का महाकुंभ! स्थापना दिवस पर शिक्षकों-कर्मियों ने दिखाया दम, जानें पहले दिन की स्पर्धाओं में कौन-कौन बने विजेता?

निर्वाध बिजली आपूर्ति में भेदभाव का आरोप

उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि नगर पंचायत कमतौल अहियारी के आठ वार्डों में निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए डेडिकेटेड फीडर बनाया गया था। जबकि इसी नगर पंचायत के तीन वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पावर सब स्टेशन बनने के समय बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक फीडर बनाकर अहियारी को निर्वाध बिजली देने का आश्वासन दिया था, लेकिन धीरे-धीरे कई अन्य पंचायतों को इस फीडर से जोड़ दिया गया। अब इसका खामियाजा अहियारी के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव: क्या प्रशांत किशोर रचेंगे इतिहास? नतीजों से बदल सकती है बिहार की सियासत!

Bankipur Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पटना के ए.एन. कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। इस चुनाव में प्रशां#BankipurElection,#PrashantKishor,#BiharPolitics

Bankipur By-Election बांकीपुर में आज खुलेगी EVM, कौन बनेगा विधायक? 31 राउंड + 25 उम्मीदवार + 16 टेबल = जानें नीरज, प्रशांत और रेखा...

Bankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम आज घोषित होगा। पटना के एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से 31 राउंड में वोटों की गिनती होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।#BankipurByElection,#BiharPolitics,#PatnaNews

Pakistan Suicide Attack दहशतगर्द का खूनी खेल: पाकिस्तान के स्वात में आत्मघाती हमला, 15 लोगों की मौत, 20 जख्मी

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान के स्वात जिले में एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में 15 लोगों की जान चली गई और 20 घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर को रोकने#PakistanNews,#SwatAttack,#Terrorism

बिहार CM सम्राट चौधरी की संपत्ति का खुलासा: चौंकाने वाले आंकड़े, जानें क्या-क्या है मालिक? योगी आदित्यनाथ से कितनी ज्यादा?

Bihar CM: ADR की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी देश के 14वें सबसे अमीर CM हैं, जिनकी संपत्ति 11.34 करोड़ रुपये है, जो योगी आदित्यनाथ से 7 गुना अधिक#BiharCM,#SamratChoudhary,#ADRReport