back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Ind vs Ban ऐतिहासिक पिंक टेस्ट में भारत ने रचा इतिहास, टाइगर्स को पारी, 46 रन से हराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement
  • मैच की खास बातें
    भारत ने पहली पारी 347/9 पर घोषित की
    बांग्लादेश के पहली पारी में 106, दूसरी पारी में 195 रन 
  • इशांत ने दोनों पारियों में कुल 12 विकेट लिए, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रहे
    उमेश को 8 सफलताएं 
  • विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 27वां शतक लगाया
    डे-नाइट टेस्ट में ऐसा करने वाले दुनिया के 16वें बल्लेबाज
  • टीम इंडिया ने पहली बार लगातार 7 टेस्ट जीते
    भारत लगातार 7वीं पारी घोषित करने वाला दुनिया का पहला देश
भारत पारी के अंतर से लगातार चार टेस्ट जीतने वाला बना पहला देश,
भारत में यह पहला टेस्ट है, जब स्पिनर को कोई विकेट नहीं मिला।

Ind vs Ban: ऐतिहासिक पिंक टेस्ट हुआ भारत के नाम, बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हरायाInd vs Ban: ऐतिहासिक पिंक टेस्ट रहा भारत के नाम, बांग्लादेश को पारी, 46 रन से हराया

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  IND vs PAK: क्या AI ने कर दी है भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की भविष्यवाणी? वायरल वीडियो से मचा हंगामा!

कोलकाता, देशज न्यूज। भारत ने बांग्लादेश को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित डे-नाइट टेस्ट में रविवार को पारी व 46 रन से हरा कर दो टेस्ट की सीरीज में 2-0 क्लीन स्वीप कर लिया।  भारत की घर में यह लगातार 12वीं टेस्ट सीरीज जीत है। भारतीय टीम ने पहली पारी 347/9 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 106 व दूसरी पारी में 195 रन पर ऑलआउट हुई। इशांत शर्मा ने दोनों पारियों में कुल 12 विकेट लिए। वे मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।  बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। इशांत ने मैच में 9 विकेट लिए।

- Advertisement -

पैर की मांसपेसियों में खिंचाव के कारण बांग्लादेश के महमूदुल्ला 39 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से अल अमीन हुसैन और इबादत हुसैन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अबु जायेद को दो सफलता मिली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 136 रन की पारी खेलते हुए टेस्ट करियर का 27वां और डे-नाइट मैच में पहला शतक लगाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  MS Dhoni: आखिर क्यों छोड़ी थी माही ने अचानक कप्तानी? सामने आया बड़ा खुलासा!

भारत की आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ये लगातार छठी जीत है। इस जीत के बाद आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत के 360 अंक हो गए हैं। पहले से ही प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही भारतीय टीम की स्थिति और भी मजबूत हो गई है। इस मुकाबले में बतौर बल्लेबाज विराट कोहली और बतौर गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को एक और टेस्ट मैच और सीरीज जिताई। भारत लगातार 4 टेस्ट पारी के अंतर से जीतने वाला पहला देश बन गया है। इसकी शुरुआत इस साल द.अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट से हुई थी। इसमें भारत ने एक पारी 137 रन से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने इसी सीरीज के इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 130 रन से शिकस्त दी थी।Ind vs Ban ऐतिहासिक पिंक टेस्ट में भारत ने रचा इतिहास, टाइगर्स को पारी, 46 रन से हराया

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 विश्व कप से Lockie Ferguson की वापसी: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका!

Lockie Ferguson: टी20 विश्व कप के बीच में एक ऐसी खबर आई है जिसने...

Mahashivratri Wishes: बॉलीवुड सितारों ने भक्ति में लीन होकर दी महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahashivratri Wishes: शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन, महाशिवरात्रि का पावन...

अडानी एंटरप्राइजेज का बड़ा दांव: डिफेंस अधिग्रहण से रक्षा क्षेत्र में मजबूत होगी पकड़

Defense Acquisition: भारत के रक्षा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में...

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें