spot_img

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आ रहीं 29 को Darbhanga, बदल गया Route Map, ये मिलेगा बंद, ये चालू

spot_img
- Advertisement -

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आ रहीं 29 को Darbhanga, बदल गया Route Map, ये मिलेगा बंद, ये चालू। जहां, दरभंगा में 29 नवंबर 2024 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के आगमन के लिए पार्किंग और यातायात व्यवस्था की योजना को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

कार्यक्रम:
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का दरभंगा के राज मैदान में जनसभा का आयोजन प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए वाहनों की पार्किंग, यातायात डायवर्जन और कुछ मार्गों को बंद करने की योजना बनाई गई है।

- Advertisement -

पार्किंग की व्यवस्था:

बस पार्किंग स्थलों:

  1. डीएमसीएच मैदान / कर्पूरी मैदान
  2. लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान
  3. कादिराबाद बस स्टैंड
  4. कादिराबाद स्थित पुरानी बस स्टैंड (बंद)
  5. बाजार समिति
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| बेलौन चौक पर चोरों का तांडव! एक ही रात में 4 दुकानें साफ, लाखों का माल पार

चार पहिया और दो पहिया वाहन पार्किंग स्थल:

  1. इनकम टैक्स चौराहा स्थित पुराना बस स्टैंड
  2. सीएम लॉ कॉलेज, हराही पोखर
  3. बहुद्देशीय भवन (हराही पोखर के पास)
  4. मिर्जापुर स्थित पुअर होम
  5. गौशाला
  6. पोलिटेक्निक कॉलेज, कादिराबाद
  7. गृहरक्षक कमांडेंट कार्यालय का खाली परिसर

मीडिया और सरकारी अधिकारियों के लिए पार्किंग स्थल:

  1. नगर थाना स्थित एमआरएम कॉलेज (हसन चौक रोड)
  2. लक्ष्मेश्वर पुस्तकालय (प्रधान डाकघर के सामने, हसन चौक)
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अवैध पटाखों पर नकेल: दीपावली-छठ से पहले 6 थाना क्षेत्रों में विशेष टीम, जानें कहां-कहां होगी छापेमारी

डायवर्जन की योजना:

  1. बिरौल/बेनीपुर से आने वाली बसें:
    • गंज चौक से पेट्रोल पंप पर यू-टर्न लेकर पार्किंग करें।
    • वैकल्पिक मार्ग: नेहरा सकरी होते हुए दिल्ली मोड़ ओवरब्रिज से बाजार समिति/कादिराबाद बस स्टैंड।
  2. सीतामढ़ी/मुजफ्फरपुर से आने वाली बसें:
    • मब्बी थाना के पास से डायवर्ट होकर बाजार समिति/कादिराबाद स्थित नया और पुराना बस स्टैंड।
  3. मधुबनी/मनीगाछी से आने वाली बसें:
    • दिल्ली मोड़ ओवरब्रिज से कादिराबाद बस स्टैंड और पुराना बंद बस स्टैंड।
  4. कमतौल से आने वाली बसें:
    • मारुति नेक्सा शोरूम के सामने से बाजार समिति/कादिराबाद बस स्टैंड।
  5. समस्तीपुर/विशनुपुर से आने वाली बसें:
    • एकमी मोड़ से बाएं मुड़कर शोभन चौक, शिवधारा चौक होते हुए बाजार समिति/कादिराबाद बस स्टैंड।
  6. बहेड़ी/हायाघाट/चट्टी चौक/पांडा सराय/लहेरियासराय से आने वाली बसें:
    • नाका नं. 6 से डीएमसीएच मैदान में पार्क करें।
    • वैकल्पिक मार्ग: हजमा चौराहा, एकमी/शोभन/शिवधारा/बाजार मोड़ होते हुए कादिराबाद बस स्टैंड।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में त्योहारों से पहले खौफनाक वारदात: अपार्टमेंट से 35 लाख के जेवर और नकदी चोरी, सुरक्षा पर बड़ा सवाल!

बंद रहने वाले मार्ग (कार्यक्रम के समय):

  1. बेला मोड़ के पास सड़क दोनों ओर बंद।
  2. भंडार चौक पर सड़क पूर्णतः बंद।
  3. विश्वविद्यालय चौक (तीनमुहानी) पर सड़क बंद।
  4. एनएमटीएम कॉलेज मार्ग पूर्णतः बंद।
  5. श्यामा मंदिर रोड (पूर्व दिशा) पूर्णतः बंद।
  6. दरभंगा टावर से हसन चौक सड़क बंद।
  7. किला के नाका नं. 3 तक का मार्ग बंद।
  8. राजकुमार साहब के आवास की ओर जाने वाला मार्ग बंद।
  9. डब्ल्यूआईटी मोड़ से एसबीआई बैंक की ओर सड़क बंद।
  10. पोलिटेक्निक चौक (कादिराबाद और तारामंडल मार्ग) दोनों तरफ से बंद।

निवेदन:

आम जनता और वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे इन निर्देशों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि आयोजन स्थल और आसपास की सुरक्षा और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अब निजी पैथोलॉजी लैब की मनमानी नहीं चलेगी! जांच के लिए जिलों में बनेगी टीम | खुलेंगे नए लैब

Bihar Pathology Labs: बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक लैब पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अब सभी जिलों में लैब की गुणवत्ता, संसाधनों और मानकों की जांच ह#BiharHealth,#PathologyLabs,#BiharNews

बिहार आ रहे हैं PM मोदी! NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर वैशाली में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां तेज

Bihar PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार आ रहे हैं। एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर वैशाली में भव्य कार्यक्रम की तैयारी है, जिसे लेकर जदयू और भाजपा नेताओं#BiharPMModi,#VaishaliEvent,#NDAGovtBihar

जहानाबाद में स्मैक तस्करों से भिड़े जवान की हत्या|नदी में मिली लाश! दो दिनों से थे लापता

Bihar Police Jawan: जहानाबाद में स्मैक तस्करों से भिड़ंत के बाद लापता हुए बिहार पुलिस के टाइगर मोबाइल जवान धनेश्वर यादव का शव दरधा नदी में मिला। हत्या की आशंका से सनसनी फैल गई है।#BiharPolice,#JehanabadNews,#SmackTrafficking

Bihar Chhath Train छठ पर चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए ‘फेस्टिवल स्पेशल’! | घर आने के लिए बिहारियों की बल्ले-बल्ले!

Bihar Chhath Train: छठ महापर्व से पहले बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तरी रेलवे ने चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जिस#BiharChhathTrain,#ChhathSpecial,#IndianRailways