spot_img

बेनीपुर नगर परिषद बेपटरी…राशि का बड़ा फेर है साहेब? कौन डकार रहा?

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा। बेनीपुर नगर परिषद बेपटरी…राशि का बड़ा फेर है साहेब? कौन डकार रहा? जहां, बेनीपुर नगर परिषद के सफाई कर्मी एवं कार्यालय कर्मियों के बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। इस वजह से,गत 26 नवंबर से सफाई तो 27 नवंबर से कार्यालय के अन्य कार्य ठप पड़ गया है।

- Advertisement -

पहले नगर परिषद के सफाईकर्मी अब उनके समर्थन में कार्यालय कर्मी…सबकुछ ठप

नगर परिषद की सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इनके समर्थन में 27 नवंबर से कार्यालय कर्मी को भी हड़ताल पर चले जाने के कारण सफाई से लेकर कार्यालय का कार्य पूर्णत: ठप पड़ा हुआ है ।

- Advertisement -

पीएफ की राशि तो कटौती कर ली जाती है, लेकिन

इसके कारण जगह-जगह कचड़ों की ढेर लगी हुई है। तो आम लोग कार्यालय से बीना काम के ही वापस हो रहे हैं। कर्मियों ने बताया कि अक्टूबर 2023 से आज तक नगर कार्यालय की ओर से पीएफ की राशि तो कटौती कर ली जाती है, लेकिन संबंधित खाता में वह पैसा नहीं जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder दरभंगा में सनसनी | मंगनु यादव की मौत बनी पहेली, हत्या या हादसा? परिजनों की चुप्पी ने उलझाई जांच की गुत्थी|अल्टीमेटम में 42 घंटे शेष?

आखिर यह पैसा कहां जा रहा है?

इसके लिए कई बार सफाई कर्मी एवं अन्य कर्मियों की ओर से धरना प्रदर्शन भी की गई। लेकिन, नगर प्रशासन की ओर से आज तक कर्मियों को ठगा जा रहा है। इन लोगों का कहना है कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा है?

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Ambulance Accident नवजात की मौत का गम, ऊपर से एंबुलेंस पलटी! मां-नानी हुईं घायल | बिरौल-कुशेश्वरस्थान SH पर दर्दनाक हादसा

इसे चालू नहीं किया गया, बेमियादी हड़ताल जारी रहेगा

जब तक इसे चालू नहीं किया जाएगा हड़ताल जारी रहेगा। शुक्रवार को नगर कार्यालय की मुख्य द्वार को बंद कर सभी कर्मी नगर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे लेकिन ना तो एक भी अधिकारी पहुंचे न ही जनप्रतिनिधि परिणाम स्वरूप कार्यालय का कामकाज पूर्णत: ठप पड़ा हुआ है। इससे लोग परेशान दिख रहे हैं।

प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार ने कहा

इस संबंध में पूछने पर प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार ने कहा कि सफाई कर्मियों का पीएफ का मामला का समाधान कर दिया गया है ।अब उन लोगों का कहना है कि सफाई एजेन्सी को हटाये जाने की मांग है यह तो बोर्ड की निर्णय के आलोक में ही होगा । वर्तमान के एनजीओ के साथ 11 प्लस का एग्रीमेंट है । जब की कर्मियों का पी एफ का पैसा जिस पीएफ अकाउंट में जाता था उसे फ्रीज कर दिया गया है । जिसके कारण उनका पीएफ का पैसा जमा नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: दुष्कर्म, गैंगरेप के आरोपियों की जमानत खारिज, जानिए क्यों!

कर्मियों का पीएफ का पैसा जिस पीएफ अकाउंट में जाता था, हो चुका फ्रीज

वहीं, अन्य कर्मियों का पीएफ का पैसा जिस पीएफ अकाउंट में जाता था, उसे फ्रीज कर दिया गया है जिसके कारण उनका पीएफ का पैसा जमा नहीं हो रहा है। इसके लिए नगर प्रशासन न्यायालय जाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार से नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Big Railway News अचानक भूमि धंसने से Bihar Train Cancellation ! बिहार-सियालदह रूट पर ट्रेनें रद्द, इन तारीखों पर यात्रा है तो तुरंत चेक...

Bihar Train Cancellation: न्यू फरक्का में भूस्खलन के कारण 3 और 4 सितंबर 2026 को सियालदह-सहरसा रूट पर चलने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। अपनी यात्रा से पहले पूरी जानकारी अ#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#SealdahSaharsaExpress

Bihar Mahotsav बेंगलुरु में CM Samrat का भावुक आह्वान: ‘बिहार की मिट्टी पुकार रही, 2028 तक बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर’

Bihar Mahotsav: बेंगलुरु में शुरू हुए चार दिवसीय 'बिहार महोत्सव-2026' में CM सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2028 तक माँ सीता का भव्य मंदिर बनेगा और प#BiharMahotsav,#SamratChoudhary,#BiharDevelopment

डेटा साइंस से चमकेगा छात्रों का भविष्य! पटना वीमेंस कॉलेज में नए क्लब का आगाज

Patna News: पटना वीमेंस कॉलेज में 'डेटामाइंड्स' क्लब का उद्घाटन हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को डेटा साक्षरता और व्यावहारिक ज्ञान से सशक्त कर उनके सुनहरे भविष्य की राह खोलना#PatnaNews,#DataScienceBihar,#PatnaWomensCollege

मधुबनी में फिल्मी स्टाइल में हथकड़ी खोलकर भागा स्मैक तस्कर, पुलिस ने 1KM पीछा कर दबोचा!

Madhubani Police: मधुबनी में पुलिस हिरासत से एक स्मैक तस्कर धीरेंद्र कुमार यादव हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। पुलिस ने करीब 1 किलोमीटर पीछा कर उसे दोबारा पकड़ लिया।#MadhubaniNews,#BiharCrime,#PoliceCustody