spot_img

बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल के तीन Ambulances, बारी-बारी तीनों खराब..मतलब साफ, व्यवस्था “लावारिस”

इस सिस्टम को क्या कहेंगे श्रीमान्। क्या कहा जाए। दरभंगा एम्स की ओर है। वाहवाही सुपर अस्पताल लुट रहा है। आज ही अखबारों में लोगों ने बड़ी खबर पढ़ी। आजीआइएमएस में 500 बेड बनकर तैयार है...मगर सिस्टम लाचार है? क्योंकि सीएजी की रिपोर्ट का खुलासा है, बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा है। डॉक्टर और नर्स भी कम है। छोड़िए बड़े दावे। हकीकत पर आइए...यहां दरभंगा जिले के बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल...यहां तो तीन एंबुलेंस, तीनों खटारा, तीनों गैरेज में। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से मरीज ढ़ोए जा रहे। कैसे बढ़ेगा बिहार, कैसे चलेगा दरभंगा...जो स्वास्थ्य महकमा का राजधानी पटना के बाद सबसे बड़ा हब बनने जा रहा है।

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा। बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल के तीन Ambulances, बारी-बारी तीनों खराब..मतलब साफ, व्यवस्था “लावारिस”। जहां, बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल (Benipur sub-divisional hospital) के सभी एम्बुलेंस खराब रहने के कारण आम लोगों को अब बाजार के निजी वाहन पर ही निर्भर होना पड़ रहा है।

- Advertisement -

अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर में तीन एंबुलेंस कार्यरत था। धीरे-धीरे सभी गैरेज में, सिस्टम वेटिंलेटर पर, दावे बड़े-बड़े, हकीकत शून्य

जानकारी के अनुसार, अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर में तीन एंबुलेंस कार्यरत था। इसमें क्रमशः सभी एंबुलेंस बारी-बारी खराब होते चले गए। लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से इस समस्या की निदान के लिए कोई पहल नहीं की गई है। अब जब तीनों एम्बुलेंस गैरेज में खड़ी हो गई हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के लाल की दिल्ली जाते वक्त बिहार संपर्क क्रांति से गिरकर मौत! आगरा में मिली लाश| 8 माह की मासूम बेटी का क्या होगा?

अस्पताल प्रबंधन सिविल सर्जन को मात्र एक पत्र लिखकर हो गया निश्चिंत, दायित्व से मुक्त…ये सिस्टम बड़ा लाचार है रे…

इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सिविल सर्जन को मात्र एक पत्र लिखकर अपने दायित्व से मुक्ति पाना चाह रहे हैं। अनुमंडल अस्पताल में एंबुलेंस की उपलब्धता से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के गर्भवती एवं प्रसूति महिलाओं के साथ-साथ सामान्य घटना दुर्घटना में आम लोगों को काफी फायदा पहुंचता था। लेकिन उक्त एम्बुलेंस मामूली तकनीकी खराबी के कारण समय पर मरम्मत नहीं हो पायी।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

अस्पताल प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया

साफ है, इससे सभी एंबुलेंस गैरेज में शरण लेना पड़ा ।जिसका खामियाजा स्थानीय आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध मेंपूछने पर अस्पताल प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी के कारण एंबुलेंस बंद होने की सूचना विभागीय पदाधिकारी को दे दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के लाल नीतीश झा ने NEET में फहराया परचम! गरीबी को हराकर बना डॉक्टर, जानिए कैसे मिली सफलता

Darbhanga News: दरभंगा के महथवार गांव के नीतीश कुमार झा ने NEET-2026 में 16276वीं रैंक हासिल कर इतिहास रचा है। सीमित संसाधनों और परिवार के संघर्ष के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि#DarbhangaNews,#NEETSuccess,#BiharEducation

भागलपुर में कोरोना फिर लौटा! ICU में भर्ती हुए बुजुर्ग, आपके लिए है ये जरूरी अलर्ट

Bhagalpur Covid: भागलपुर में लंबे समय बाद कोरोना की वापसी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक बुजुर्ग मरीज को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मायागंज अस्पताल के ICU में भर्#BhagalpurCovid,#BiharCoronaNews,#MayaganjHospital

बड़ी खबर: विदेश में नौकरी करने वालों को नहीं सताएगा धोखाधड़ी का डर, बिहार सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम!

Bihar PDOT Workshop: बिहार सरकार ने विदेश में नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए 'प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग' (PDOT) वर्कशॉप शुरू की है। पटना में हुए इस खास प्रशिक्षण से सुरक्षित#BiharNews,#OverseasJobs,#SkillDevelopment

गंगा की सफाई पर भागलपुर DM का बड़ा फैसला! अब जनभागीदारी से होगा गंगा का संरक्षण, अफसरों को मिला टॉस्क

Bhagalpur Namami Gange: भागलपुर में गंगा की अविरलता और निर्मलता सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी ने नमामि गंगे योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए।#BhagalpurNews,#NamamiGange,#GangaCleanliness