spot_img

CM Nitish Kumar की महिला संवाद यात्रा अभी नहीं, Postponed, “महीनें की पेंच में घुसा धर्म-आध्यात्म”

spot_img
- Advertisement -

CM Nitish Kumar की महिला संवाद यात्रा अभी नहीं, Postponed, “महीनें की पेंच में घुसा धर्म-आध्यात्म”| जहां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा, जो पहले 15 दिसंबर 2024 से शुरू होने वाली थी, अब जनवरी 2025 तक के लिए टाल दी गई है। इस यात्रा को लेकर राज्यभर में काफी चर्चा थी, क्योंकि यह महिलाओं के साथ संवाद पर केंद्रित थी और इससे बड़े निर्णयों की उम्मीद लगाई जा रही थी।

- Advertisement -

यात्रा टलने के कारण

  1. खरमास का प्रभाव
    • 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है, जिसे अशुभ समय माना जाता है।
    • सलाहकारों ने सुझाव दिया कि शुभ कार्यों के लिए खरमास के बाद यात्रा शुरू करना बेहतर होगा।
  2. मुख्यमंत्री की व्यस्तता
    • नीतीश कुमार का दिसंबर में अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहना भी एक प्रमुख कारण बताया गया है।

महिला संवाद यात्रा की खासियत

  • इस यात्रा में मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे, और उनके सुझाव के आधार पर नीतिगत फैसले लेंगे।
  • शराबबंदी जैसा बड़ा निर्णय भी महिलाओं के सुझाव से ही लिया गया था।
  • यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी को और मजबूत करना है।
यह भी पढ़ें:  बिहार विधान परिषद चुनाव: 8 सीटों पर आर-पार की जंग, NDA ने छेड़ी 'मॉडल' पर बहस!

यात्रा पर भारी खर्च

  • यात्रा के आयोजन के लिए 225 करोड़ रुपये का बजट कैबिनेट से स्वीकृत किया गया है।
  • इस राशि से यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं और महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

आधिकारिक घोषणा बाकी

हालांकि, यात्रा के टलने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में नई तारीख तय की जा सकती है।

- Advertisement -

महिलाओं से उम्मीदें

महिलाओं को इस यात्रा से काफी उम्मीदें हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री इस संवाद के दौरान महिलाओं के लिए नई योजनाओं की घोषणा करेंगे। अब यह यात्रा जनवरी 2025 में शुरू होगी। इस यात्रा से एक बार फिर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा महागठबंधन में फूट! दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस के मदन मोहन झा के खिलाफ RJD ने उतारा उम्मीदवार - कुमार राय| अब 5 सीटों पर सीधी टक्कर

यह है सार, जिसपर टिका है पूरा भार

नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा का टलना धार्मिक और प्रशासनिक कारणों से हुआ है। पहले उनकी यात्रा 15 दिसंबर से शुरू होने वाली थी। उनकी यात्रा का शेड्यूल भी तैयार हो गया था। जेडीयू एमएलसी भीष्म सहनी ने उनकी यात्रा को लेकर मंगलवार को दिन में विस्तृत जानकारी भी मीडिया को दी थी। शाम होते-होते यात्रा का प्लान रिशेड्यूल हो गया। अब वे 15 दिसंबर की बजाय अगले साल जनवरी 2025 से यात्रा शुरू करेंगे।

खरमास का खर, नहीं झेंलेगा पार्टी

यात्रा में बदलाव का कारण उनकी इस महीने व्यस्तता बताई गई है, पर सूत्र बताते हैं कि उनके करीबियों ने यात्रा के समय को ठीक नहीं माना। सलाहकारों का कहना था कि 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court On Crime दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: 'अब कुछ किया तो मारे जाओगे', पुलिस को दिया सख्त आदेश

खरमास का खर, नहीं झेंलेगा पार्टी

नीतीश कुमार की इस यात्रा की काफी चर्चा थी। चर्चा की दो बड़ी वजहें थीं। पहला यह कि इस बार नीतीश कुमार की यात्रा पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे थे। इसके लिए कैबिनेट से उन्होंने 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी ले ली है।

खरमास का खर, नहीं झेंलेगा पार्टी

दूसरी वजह यह मानी जा रही थी कि नीतीश कुमार फिर महिलाओं के लिए कुछ करने वाले हैं। नीतीश जब-जब महिलाओं से संवाद करते हैं, उनके मन मुताबिक कोई निर्णय जरूर लेते हैं। शराबबंदी का फैसला भी उन्होंने महिलाओं की सलाह पर ही लिया था।

जंच गई बात, अब अगले साल

खरमास में शुभ कार्य नहीं होते। इसलिए बेहतर होगा कि यात्रा खरमास बाद हो। सलाहकारों की बात नीतीश कुमार को जंच गई। और उन्होंने प्लान बदल लिया है। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Supreme Court On Crime दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: ‘अब कुछ किया तो मारे जाओगे’, पुलिस को दिया सख्त आदेश

supreme court on crime: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा, जब तक अपराधियों के मन में डर नहीं होगा, रेप नहीं रुकेंगे। कोर्ट न #SupremeCourt,#DelhiPolice,#CrimeInDelhi

कटिहार में दिनदहाड़े खूनी खेल! वकील को सड़क पर पटककर गोली मारकर हत्या

Katihar Advocate Murder: कटिहार के पटेल चौक पर दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने उन्हें घेरकर पीटा और फिर कनपटी में गोली मारी। इस घटना से इल #KatiharAdvocateMurder,#BiharCrime,#LawAndOrder

पटना स्नातक चुनाव: अनंत सिंह के ‘घात’ के बाद क्या है नीतीश कुमार का प्लान? नीरज कुमार से क्या कहा!

Bihar Legislative Council Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। बाहुबली अनंत सिंह के समर्थित उम्मीदवार से मुकाबले के बीच, जदयू ने अपने राष्ट #BiharLegislativeCouncil,#PatnaElection,#NeerajKumar

Buxar Corridor बक्सर वालों की चांदी! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ेंगे, 15 किमी और 45 मिनट बचेंगे

Buxar Corridor: बिहार के बक्सर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने वाला 17.27 किमी लंबा बक्सर स्पर दिसंबर तक चालू हो जाएगा। इससे यात्रा में 15 किमी दूरी और 45 मिनट समय बचेग #BuxarCorridor,#BiharConnectivity,#PurvanchalExpressway