spot_img

Traffic Jam: देखो मगर प्यार से…क्योंकि बेनीपुर जाम है…सिस्टम के पास मुक्ति की दवा नहीं…@Daily Routine

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा। Darbhanga News| Traffic Jam | देखो मगर प्यार से…क्योंकि बेनीपुर जाम है…सिस्टम के पास मुक्ति की दवा नहीं…@Daily Routine बन गया है यह बेनीपुर अनुमंडल का हिस्सा हो चुका है। जहां, बिना जाम में फंसे जिंदगी सरकती नहीं।

- Advertisement -

मुख्यालय की मुख्य सड़कों पर जाम आम

मुख्यालय की मुख्य सड़कों पर जाम आम लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। बेनीपुर भरत चौक से लेकर आशापुर टावर चौक तक जाम की समस्या दिनानुदिन गहराता ही जा रहा है। लेकिन, इसका निदान करने के प्रति शासन प्रशासन उदासीन बनी हुई है।

- Advertisement -

सड़क सिकुड़ती जा रही है, अतिक्रमणकारी हावी होते जा रहे

जानकारी के अनुसार, बेनीपुर दरभंगा पथ के भरत चौक, बेनीपुर बस स्टैंड,हटिया गाछी, अंबेडकर चौक, आशापुर टावर चौक, मझौरा, बहेड़ा एवं धरौड़ा मुख्य पथ में दिनानुदिन अतिक्रमण के कारण सड़क सिकुड़ती जा रही है। दोनों ओर से फुटपाथी दुकानदार,टेंपो चालक एवं ठेला खुमचा वाले सड़क पर ही अपना दुकान लगाना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Health Camp दरभंगा में ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात! बिरौल प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर की राहत |300 से अधिक की मुफ्त जांच, दवाएं भी निःशुल्क

कार्रवाई में सख्ती इतनी कम, लग जाता दूसरे ही दिन फिर से

ऐसी बात नहीं है कि उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है। अंचल प्रशासन एवं नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की करवाई तो कई बार की गई है लेकिन अगले दिन पुनःइन फुटपाथ की दुकानदारों का रवैया पूर्ववत रहता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Talent Recognition दरभंगा वैश्य सूड़ी समाज समिति की अनूठी पहल |एक मंच पर दिखी सामाजिक सद्भाव की तस्वीर! नीट, बीपीएससी सहित इन क्षेत्रों के 53 मेधावी सम्मानित

कोई नहीं ऐसा जो ना फंसे जाम में, अफसर से आम लोग तक

फलसस्वरूप, वाहनों का लंबा जाम फंसना आम बात बनी हुई है। इसमें आम लोग कौन कहे पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इसके शिकार हो रहे हैं। और तो और स्कूली बच्चे और एंबुलेंस को भी जाम में फंसकर दो-चार होना पड़ता है। वैसे गत दिनों अनुमंडल पदाधिकारी के पहल पर पथ निर्माण विभाग की ओर से अनुमंडल मुख्यालय में सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाकर सड़क का सौंदर्यीकरण किया गया था।

दुकानदार बेखौफ सड़क जामकर अपना व्यवसाय चलाते हैं

सभी फुटपाथी व्यवसायियों को सड़क के दोनों ओर बने नाले के भीतर दुकान नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी गई थी। लेकिन इसका परवाह किए बगैर टोकरी और ठेला लगाने वाले दुकानदार बेखौफ सड़क जामकर अपना व्यवसाय चलाते हैं। और तो और इस बीच बेनीपुर में एक और नया ट्रेंड शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Land Fraud दरभंगा में जमीन के नाम पर 26 लाख की ठगी, फिर दूसरे को बेच दी प्रॉपर्टी!पैसे मांगने पर मारपीट और हत्या की धमकी

बड़े-बड़े भवन के मालिक अपनी दुकान और मकान के आगे

जब सड़क के किनारे बने बड़े-बड़े भवन के मालिक अपनी दुकान और मकान के आगे दैनिक दर पर ठेला लगाने की इजाजत देते हैं और महानगर की तर्ज पर उन फुटपाथ की दुकानदारों से मनमानी राशि वसूलते हैं। इससे जाम की संभावना और कई गुना बढ़ जाती है।इधर बरुना रसियारी एस एच 88 के निर्माण होने के बाद बेनीपुर दरभंगा पथ के क्रॉसिंग पर बड़े वाहनों के मुड़ने के कारण लंबे वाहनों लंबे जाम की नौबत आती है।

अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा बताते हैं

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी शंभुनाथ झा बताते हैं कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है की अभिलंब ध्वनि विस्तारण यंत्र से सूचना प्रसारित कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराए। जिससे की आवाजाही सुलभ हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बाढ़ पीड़ितों पर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्टल! भीड़ बोली – ‘मारो गोली’ वायरल वीडियो, मचा हंगामा

Bihar Police Action: बिहार के सारण जिले में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर जूता दिखाने और पिस्टल तानने का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना #BiharPoliceAction,#SaranNews,#FloodRelief

Satyagrah Express Food स्थानीय होटल का खाना परोसे जाने पर बड़ी कार्रवाई! सत्याग्रह एक्सप्रेस के पेंट्रीकर्मी पर गिरी गाज

Satyagrah Express Food: बगहा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रियों को स्थानीय होटल का खाना परोसे जाने के मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वायरल वीडियो #SatyagrahExpress,#BiharRailway,#FoodSafety

Bihar Politics में बड़ा उलटफेर|MLC चुनाव से पहले RJD में शामिल हुए अशोक कुमार सिंह! आते ही कर दी 2030 की सबसे बड़ी भविष्यवाणी...

Ashok Kumar Singh: जदयू छोड़ राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने भाजपा पर नीतीश कुमार को अकेला छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने 2030 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री ब #BiharRJD,#AshokKumarSingh,#TejashwiYadav

Bhagalpur Drowning जितिया पर्व पर मातम! भागलपुर में गेरुआ नदी में डूबी बच्ची, 24 घंटे बाद मिला शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में जितिया पर्व के दौरान एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। सन्हौला के रानी बमिया गांव में गेरुआ नदी में डूबी बच्ची ममता कुमारी का शव 24 घंटे बाद SDRF ने #BhagalpurNews,#ChildDrowning,#JitiyaParv