spot_img

211 निर्माण श्रमिकों का बोर्ड में Registration, साथ में Renewal

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, 10 दिसम्बर 2024। निर्माण श्रमिकों का बोर्ड में पंजीकरण एवं नवीकरण हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन उघरा महापारा, बहादुरपुर में आयोजित किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में राकेश रंजन उप श्रमायुक्त,दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा, निरंजन प्रसाद यादव मुखिया, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों, कचहरी सचिव, पंचायत सचिव एवं श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधि आदि उपस्थिति थे।

- Advertisement -

राकेश रंजन उप श्रमायुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के क्रम में पात्र निर्माण श्रमिकों का निबंधन एवं नवीकरण कराया गया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिये प्रत्येक प्रखंड के पंचायतों मे विभागीय निदेश के आलोक में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जन-जन तक श्रम विभागो द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी एवं सारी सुविधायें उन तक पहुंच सकें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात को अंजाम

उप श्रमायुक्त द्वारा बताया गया कि आज 10 दिसम्बर 2024 विश्व मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, निर्माण श्रमिकों उनके अधिकार के संबंध में भी चर्चा की गयी। श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन में अपना अधिक से अधिक सहयोग देकर अपने अधिकारो के प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा श्रमिकों के लिये प्रत्येक जिले मे श्रम कार्यालय है, जो श्रमिकों की समस्याओं के निदान हेतु प्रतिबद्ध है। कोई भी मुखिया,जनप्रतिनिधि या कामगार को वेतन या मजदूरी संबंधी कोई समस्या होती है तो वे निःसंकोच अपने नजदीकी श्रम कार्यालय मे आकर लिखित शिकायत कर सकते है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा - मधुबनी - भागलपुर को 24 घंटे मिलेगी बिजली, बेगूसराय को सबसे बड़ा फायदा | पढ़िए -दरभंगा के बिठौली- पीरपैंती- झंझारपुर-लौकही- फुलपरास और पंडौल

बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय से मात्र 400 से 500 मीटर की दूरी पर उप श्रमायुक्त कार्यालय अवस्थित है,जहाँ शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। उप श्रमायुक्त द्वारा श्रमिकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने बच्चों से कार्य न करवाकर उन्हें विद्यालय भेजें एवं शिक्षित बनाये,ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सकें।

उप श्रमायुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा की ओर से उपकर राशि की विस्तृत जानकारी देते हुए अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को निदेश दिया कि जिस भी स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा है, नियमानुसार उस नियोजक की ओर से कुल भवन लागत का एक प्रतिशत बोर्ड मे जमा करवायें तथा जमा नहीं करने की स्थिति मे दो प्रतिशत जुर्माने की राशि के साथ उपकर की वसूली सर्टिफिकेट द्वारा की जाय।

शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं पुरूषों को श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथाः- बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार, सामाजिक सुरक्षा योजना, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित 14 प्रकार की योजनाओं-मातृत्व लाभ, शिक्षा के लिये वित्तीय सहायता, नकद पुरस्कार, विवाह के लिये वित्तीय सहायता, साइकिल क्रय योजना, औजार क्रय योजना,भवन मरम्मति अनुदान योजना, पेंशन, विकलांगता पेंशन, दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता, मृत्यु लाभ, परिवार पेंशन एवं पितृत्व लाभ योजनाओ के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही विभिन्न योजनाओ केे लाभुको के बीच स्वीकृति का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आज के विशेष शिविर में लगभग 211 श्रमिकों का बोर्ड में पंजीकरण किया गया।
उक्त शिविर मे साधना भारती श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी बहादुरपुर, नवचन्द्र प्रकाश श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी बेनीपुर, मोहन कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी दरभंगा सदर, विजेता भारती, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी बहेड़ी, लक्ष्मण कुमार झा श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी सिंहवाड़ा की ओर से भी शिविर आयोजन स्थल पर पम्पलेट, बुकलेट आदि का वितरण करते हुए कल्याणकारी योजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी, जिसमे बहादुरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के भी0एल0ई एवं पंचायत रोजगार सेवक भी शामिल हुए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना रावण वध से घर लौटने की भारी भीड़ हुई बेकाबू! मची भगदड़ |पैरों तले दबने से 4 महिलाएं जख्मी

Masaurhi Ravan Dahan: पटना के मसौढ़ी स्थित गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार पर अचानक भारी भीड़ का दबाव बढ़ गया। इस #MasaurhiNews,#RavanDahan,#PatnaSafety

Bihar JDU Conflict जेडीयू में भूचाल! ‘संजय झा को चाहिए ललन सिंह की कुर्सी, CM Samrat को भी कर रहे परेशान’ – पूर्व नेता...

Bihar JDU Conflict: जेडीयू से निष्कासित नेता छोटू सिंह ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संजय झा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह #BiharJDU,#SanjayJha,#ChhotuSingh

वोटिंग से पहले नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, CM सम्राट चौधरी पहुंचे अस्पताल, अनंत सिंह के बिगड़े बोल!

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, CM सम्राट चौधरी ने अस्पताल में मुलाकात की। विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार की बीमारी प #BiharPolitics,#NeerajKumar,#SamratChoudhary

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रशांत किशोर को बताया ‘एक्सीडेंटल विधायक’, कहा – CM उन्होंने नहीं बनाया!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने किशोर को 'एक्सीडेंटल विधायक' बताया और कहा कि मुख्यमंत्री उन्होंने नहीं बना #BiharPolitics,#MithileshTiwari,#PrashantKishor