spot_img

बेनीपुर में मानव अधिकारों के जले कैंडल, शपथ यही, करेंगे रक्षा

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा। बेनीपुर।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों ने कैंडल जलाकर मानव के अधिकारों की रक्षा करने की (Human rights candles lit in Benipur, Darbhanga) शपथ ली।

- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ऋषि गुप्ता ने कहा कि मानव के अधिकारों की रक्षा सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। आम नागरिकों को भी अपने समाज और आसपास ऐसे व्यवहार करना चाहिए जिससे कि सभी मनुष्य मानव जाति के परिवार का समान हिस्सा बनें। एसीजेएम संगीता रानी ने कहा कि न्यायालय में आनेवाले पक्षकारों के साथ भी ऐसा बर्ताव करें जिससे कि उनके मानवाधिकारों का सम्मान हो।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

वहीं दूसरी ओर उपकारा में बंदियों को संबोधित करते हुए एसडीजेएम अनुराग तिवारी ने कहा कि काराधीन बंदियों के भी मानवाधिकार को संरक्षित किया गया है। बंदियों के साथ कोई भी व्यक्ति रंग भेद, जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता है। उन्हें उचित भोजन, आवासन, चिकित्सा, शिक्षा, निःशुल्क विधिक सेवा आदि दिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

सिविल जज जूनियर डिविजन रोहित कुमार गुप्ता ने कहा कि बंदी अपनी समस्या से जेल प्रशासन को अवगत करायें। सही निदान नहीं होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार या फिर संबंधित न्यायालय को लिखित में जानकारी दें।

कार्यक्रम में प्रो बोनो अधिवक्ता मो. हैदर अली ने बंदियों को उनके अधिकार के विषय में विस्तार से बताया। मौके पर जेलर रत्नेश कुमार राय, प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, पीएलवी नितीश कुमार राम आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers