

China, Deshaj Times – क्या आपको पता है चीन के वैज्ञानिकों ने एक कृत्रिम सूर्य का निर्माण कर लिया है। यह सूर्य भी असली सूरज की तरह ही प्रकाशमान होगा।चीन ने जो कृत्रिम सूरज विकसित किया है वो परमाणु फ्यूजन की मदद से 10 गुना ज्यादा स्वच्छ ऊर्जा पैदा करने में सक्षम होगा। दावे के मुताबिक यह 10 सूर्यों के बराबर होगा। चीनी वैज्ञानिक 2020 तक इसे पूरा कर लेंगे ।
- Advertisement -
वैज्ञानिकों के दावे के मुताबिक पूरी तरह से सक्रिय होने पर रिएक्टर सूरज की तुलना में 13 गुना अधिक तापमान तक पहुंचने में सक्षम होगा जो लगभग 200 मिलियन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। हमारे सूर्य का अधिकतम तापमान 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस है।
- Advertisement -

- Advertisement -

