spot_img

Darbhanga के कमतौल में Bike Accident, युवक की मौत

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी, कमतौल | दस दिन पूर्व बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी अहियारी रामनगर निवासी सीताराम ठाकुर के 27 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार मौत इलाज के दौरान बुधवार की देर रात और गुरुवार की अहले सुबह करीब तीन बजे आईजीआईएमएस पटना में हो गयी.

- Advertisement -

इलाज के लिए ले जाया गया DMCH

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. बताया जाता है नौ दिसंबर की शाम कमतौल-भरवाड़ा पथ में चहुंटा रेल गुमती के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात! 21 साल का बेटा लापता...अपहरण की बू, 'शादी नहीं तो भाई की हत्या' की धमकी! सहमा परिवार|क्या है Madhubani कनेक्शन

इलाज के दौरान मौत

फिर बेहतर इलाज के लिए आईजीआईएमएस पटना में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. गुरुवार को शव गांव पहुंचा. रोते बिलखते परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था. घटना के बाद बिस्फी पुलिस घटना के बाद बाइक को जब्त कर लिया था.

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया –

इस संबंध में बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से जख्मी युवक की मौत के बारे में कोई सूचना नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET पेपर लीक: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, क्या मोदी सरकार को झुकना पड़ेगा?

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन जारी है। संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे#NEETPaperLeak,#DharmendraPradhan,#JantarMantarProtest

Maharashtra TET Paper Leak बिहार में पकड़ा गया महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड! अब खुलेंगे हर बड़े राज?

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी से पेपर लीक के कई अ#MaharashtraTETPaperLeak,#BiharPoliceAction,#BijendraGuptaArrest

Bihar Rain Alert बिहार में मौसम का यू-टर्न: आकाशीय बिजली से 10 की मौत, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Bihar Rain Alert: बिहार में आकाशीय बिजली का कहर जारी है, बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई है। IMD ने आज 11 जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं#BiharRainAlert,#IMDWeather,#LightningDeaths

बिहार बंद से पहले पुलिस का ‘मास्टर प्लान’, ड्रोन से निगरानी… कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? |पढ़िए – Darbhanga में...

Bihar Police: बिहार बंद और छात्र आंदोलन को देखते हुए पूरे बिहार में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मोतिहारी से पटना तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।#BiharPolice,#BiharBandh,#MotihariNews