कुशेश्वरस्थान | स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी ने मंगलवार को सीएससी (कनवॉक्स हेल्थ सेंटर) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, चिकित्सा पदाधिकारी मो0 सोहराब अस्पताल में गायब पाए गए। इस दौरान, अस्पताल में केवल दो डॉक्टर और अस्पताल के मैनेजर लोकेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
मुख्य शिकायतें और गड़बड़ियां
विधायक ने खून जांच के लिए मरीजों को बाहर भेजे जाने पर सवाल उठाया, जबकि अस्पताल में खून जांच की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि आसपास अवैध जांचघर खुले आम चल रहे हैं और मरीजों को उन्हीं से जांच कराने के लिए भेजा जा रहा है।
प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को मेन्यू के अनुसार खाना नहीं दिया जा रहा, जिसका पुष्टि अस्पताल के मैनेजर लोकेश कुमार ने भी की।
विधायक ने आरोप लगाया कि चिकित्सा पदाधिकारी मो0 सोहराब के निजी नर्सिंग होम में व्यस्त रहने के कारण सीएचसी में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों ने यह शिकायत की है कि डॉ0 सोहराब अस्पताल में कभी कभार ही आते हैं और अधिकतर समय अपने नर्सिंग होम में ही रहते हैं।
विधायक ने यह भी कहा कि अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा है, क्योंकि डॉ0 सोहराब ही इस अस्पताल में एकमात्र एमबीबीएस डॉक्टर हैं।
गंदगी पर नाराजगी और सुधार की मांग
विधायक ने अस्पताल के चारों ओर गंदगी देखी और मैनेजर को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में व्याप्त गड़बड़ियों के संबंध में शिकायत करने का आश्वासन दिया।
Bihar Police Action: बिहार के सारण जिले में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर जूता दिखाने और पिस्टल तानने का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना
#BiharPoliceAction,#SaranNews,#FloodRelief
Satyagrah Express Food: बगहा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रियों को स्थानीय होटल का खाना परोसे जाने के मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वायरल वीडियो
#SatyagrahExpress,#BiharRailway,#FoodSafety
Ashok Kumar Singh: जदयू छोड़ राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने भाजपा पर नीतीश कुमार को अकेला छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने 2030 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री ब
#BiharRJD,#AshokKumarSingh,#TejashwiYadav
Bhagalpur Drowning: भागलपुर में जितिया पर्व के दौरान एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। सन्हौला के रानी बमिया गांव में गेरुआ नदी में डूबी बच्ची ममता कुमारी का शव 24 घंटे बाद SDRF ने
#BhagalpurNews,#ChildDrowning,#JitiyaParv