spot_img

बिहार में 24 घंटे के भीतर 5 Murder, पटना से दरभंगा और समस्तीपुर तक सनसनी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर 6 अलग-अलग हत्याओं ने राज्य में सनसनी मचा दी है। इन हत्याओं ने पटना से लेकर पूर्णिया, दरभंगा, और समस्तीपुर तक के इलाकों को दहला दिया है, और इसके साथ ही कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पटना: बर्थडे पार्टी में 11वीं के छात्र की हत्या

राजधानी पटना के एसकेपुरी इलाके में 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गांधी नगर में एक घर में उस समय हुई जब बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। अपराधियों ने मौके पर पहुंचकर छात्र को गोलियों से भून दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

पूर्णिया: मां ने अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या की

पूर्णिया जिले के अमौर थाना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मां ने अपनी दो मासूम बेटियों को गला दबाकर मार डाला। पुलिस को महिला के घर से उसके नाबालिग प्रेमी की लाश भी मिली है। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बेटियों को मौत के घाट उतारा और फिर प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics | CM Samrat के सामने मंत्री निशांत कुमार को धक्के मारकर हटाया! वीडियो वायरल होते ही बिहार की सियासत में बवाल

समस्तीपुर: शिक्षिका की हत्या

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय इलाके में एक सरकारी शिक्षिका की जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह पांच बदमाशों ने शिक्षिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना में शिक्षिका का ससुर किसी तरह छिपकर बच निकला। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार में 5000 सरकारी नौकरी: राजस्व विभाग में भर्ती, जनवरी तक मिलेगी जॉइनिंग | जानें पूरी डिटेल

दरभंगा: दवा दुकानदार की हत्या

दरभंगा के मनीगाछी इलाके में एक दवा दुकानदार की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव कनोखर रेलवे गुमटी के पास एक ईंट भट्टे में पाया गया। पुलिस हत्या की जांच कर रही है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक की पत्नी ने किसी से भी दुश्मनी होने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar High Court का बड़ा फैसला ! दूसरे राज्य से बिहार में विवाह करने से नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ | पढ़िए - 'रूल्स ऑफ द गेम'

पश्चिम चंपारण: महिला की गला दबाकर हत्या

पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया स्थित मुसहरी गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के पिता ने उसके ससुर, पति और अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को बैरिया पुलिस के चेकिंग के दौरान कार से बरामद किया। कार में महिला का देवर, उसका दोस्त, और ड्राइवर सवार थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


इन हत्याओं ने बिहार में अपराध की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस हर मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन यह घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर कर रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News| छुट्टियों में स्कूल पर हमला – तोड़फोड़, बच्चों की विज्ञान किट तक नहीं छोड़ी! दरभंगा में चौंकाने वाली वारदात

Darbhanga School Vandalism: दरभंगा के बेनीपुर स्थित हाबीभौआर कन्या मध्यविद्यालय में दीपावली-छठ की छुट्टियों के दौरान तोड़फोड़ हुई। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पानी की टंकी, नल और विज्ञान किट#DarbhangaNews,#SchoolVandalism,#BiharCrime

बड़ी खबर! बिहार में अब कैंसर का इलाज अपने ही राज्य में, 700 करोड़ से NMCH + PMCH में बढ़ेंगे बेड

Bihar Health: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। NMCH में 700 करोड़ से बेड बढ़ेंगे और PMCH में 150 बेड का नया अस्पताल तैयार है। अब कै#BiharHealth,#PatnaHospitals,#SamratChoudhary

दरभंगा आ रहे CM Samrat ! दिखेगा 22 नवंबर को ‘सम्राट-मास्टर स्ट्रोक’ ! 358 करोड़ की 107 परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर |नागेंद्र झा स्टेडियम...

Darbhanga News: दरभंगा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर 2026 को 358 करोड़ से अधिक की 107 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। नागेन्द्र झा स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम।#DarbhangaNews,#BiharDevelopment,#SamratChoudhary

Bihar Vidhansabha |विधानसभा सत्र 30 नवंबर से : पटना में 2 KM तक कर्फ्यू! इन चीजों पर रहेगी सख्त पाबंदी, जानिए पूरा आदेश

Bihar Vidhansabha Security: बिहार विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 30 नवंबर से शुरू हो रहे सत्र के दौरान विधानसभा के 2 किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लागू रहेगा। अनु#BiharVidhansabha,#PatnaSecurity,#CurfewInPatna